अध्यात्म

इन राशियों की चमकेगी किस्मत! वृषभ में बुध का गोचर बनेगा वरदान

Budh Gochar 2025: 23 मई 2025 को बुध वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे गोचर हैं। बुध के वृषभ राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी। जानिए किन राशि वालों के लिए ये गोचर लाभकारी साबित होगा।

Image

वृषभ राशि में बुध का गोचर बनेगा वरदान

Budh Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार, संचार और तर्क का कारक ग्रह माना जाता है। कहते हैं जिस किसी की कुंडली में ये ग्रह मजबूत होता है उसे जीवन में अपार सफलता मिलती है। 23 मई 2025 की दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर बुध वृष राशि में प्रवेश करने जा रहा है। वृषभ राशि में इस ग्रह का प्रवेश संचार से जुड़े क्षेत्रों में मजबूती और स्थिरता लेकर आएगा। आइए जानें किन राशियों की किस्मत इस गोचर से चमक सकती है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए बुध का गोचर लाभकारी साबित होगा। खासकर कॉर्पोरेट जगत से जुड़े मेष राशि के जातकों को इस दौरान खूब लाभ मिलेगा। इस राशि के व्यापारियों के लिए भी ये समय शानदार रहेगा। आपका परिवार आपका पूरा समर्थन करेगा। लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद भी सुलझ सकते हैं। आर्थिक मामलों के लिए ये अनुकूल समय है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए ये गोचर अत्यंत शुभ साबित होगा। बुध का मार्गी चाल चलना आपके भाग्‍य को बढ़ावा देगा। बुध के प्रभाव से आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। इस गोचर के दौरान, आपको अपने स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा। इस दौरान आप अपने मन में जो भी काम करने की ठान लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। आप इस दौरान जोश और उत्‍साह से भरपूर नजर आएंगे। कुल मिलाकर कर्क राशि वालों के लिए ये गोचर अनुकूल रहने वाला है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए बुध का गोचर लाभकारी सिद्ध होगा और आपको अपने करियर में प्रगति मिल सकती है। इस समय नौकरीपेशा जातकों को वेतन में वृद्धि और प्रमोशन के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। आपको आपको कड़ी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। आप अपने उच्‍च अधिकारियों और अपने बॉस का समर्थन पाने में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए ये गोचर अत्यंत अनुकूल रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी और आपको नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम करेगी। बिजनेस में भी तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article