अध्यात्म

दिसंबर में एकादशी कब है 2026: दिसंबर में कौन कौन सी एकादशी आती हैं, दिसंबर 2026 के एकादशी व्रत के नाम और डेट्स

December mein Ekdashi kab hai 2026 : दिसंबर 2026 में एकादशी कब-कब है। जानें दिसंबर के एकादशी व्रत 2026 की डेट्स। दिसंबर में कौन कौन सी एकादशी आती है। जानें दिसबंर में उत्पन्ना एकादशी और मोक्षदा एकादशी की सही तारीख।

Image

दिसंबर में एकादशी कब है 2026, जानें दिसंबर में कितनी ग्यारस आएंगी

December mein Ekdashi kab hai 2026 : हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। साल के हर महीने में दो एकादशी आती हैं। एक कृष्ण पक्ष में और दूसरी शुक्ल पक्ष में। इस दिन भक्त भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और अपनी श्रद्धा के अनुसार व्रत रखते हैं।

दिसंबर 2026 में भी दो प्रमुख एकादशी व्रत पड़ेंगे। इनमें पहली सफला एकादशी होगी और दूसरी मोक्षदा एकादशी। दोनों ही तिथियों का अपना अलग धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि सफला एकादशी का व्रत जीवन में सफलता और शुभ फल प्रदान करता है, जबकि मोक्षदा एकादशी को मोक्ष की प्राप्ति से जोड़कर देखा जाता है।

आइए जानते हैं दिसंबर 2026 में एकादशी कब-कब है, किस दिन व्रत रखा जाएगा और इन दोनों एकादशी का क्या महत्व है।

दिसंबर 2026 में एकादशी कब-कब है (December Ekadashi 2026 Dates)

दिसंबर 2026 में पड़ने वाली दोनों एकादशी की तारीखें इस प्रकार हैं-

  • दिसंबर 2026 की पहली एकादशी : उत्पन्ना एकादशी : 4 दिसंबर, शुक्रवार
  • दिसंबर 2026 की दूसरी एकादशी : मोक्षदा एकादशी : 20 दिसंबर, रविवार

दिसंबर 2026 में कितने एकादशी व्रत आएंगे

दिसंबर 2026 की पहली एकादशी मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष में आएगी और दूसरी शुक्ल पक्ष में आएगी। ध्यान दें कि दिसंबर में सफला एकादशी नहीं है। सफला एकादशी जनवरी 2027 में 3 जनवरी को पड़ेगी।

दिसंबर 2026 की पहली एकादशी कब है

दिसंबर की पहली एकादशी 4 दिसंबर, शुक्रवार को मनाई जाएगी। इसे उत्पन्ना एकादशी कहते हैं जो मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन भगवान विष्णु की शक्ति से एकादशी देवी का प्राकट्य हुआ था। इसलिए इस तिथि को उत्पन्ना एकादशी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं में इसे एकादशी व्रत की शुरुआत के लिए भी विशेष माना गया है।

उत्पन्ना एकादशी 2026 की तिथि और समय

  • मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि प्रारंभ: 3 दिसंबर 2026, रात 11:03 बजे।
  • मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि समाप्त: 4 दिसंबर 2026, रात 11:44 बजे।
  • मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी के व्रत की तारीख: 4 दिसंबर, शुक्रवार।
  • मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी के व्रत का पारण: 5 दिसंबर, शनिवार- सुबह 6:59 से 9:04 बजे के बीच

दिसंबर 2026 की दूसरी एकादशी कब है

दिसंबर 2026 की दूसरी एकादशी मोक्षदा एकादशी है। मोक्षदा एकादशी का व्रत 20 दिसंबर, रविवार को रखा जाएगा। यह मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु के दामोदर स्वरूप की पूजा करने की परंपरा है।

मोक्षदा एकादशी का नाम ही इसके महत्व को बताता है। मोक्षदा का अर्थ है मोक्ष प्रदान करने वाली। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत, पूजा और दान करने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन पितरों के निमित्त पूजा और दान करना भी शुभ माना जाता है।

खास बात यह है कि इसी दिन गीता जयंती भी मनाई जाएगी। मान्यता है कि मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में अर्जुन को श्रीमद्भगवद्गीता का उपदेश दिया था।

मोक्षदा एकादशी 2026 की तिथि और समय

  • मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि प्रारंभ: 19 दिसंबर 2026, रात 10:09 बजे।
  • मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि समाप्त: 20 दिसंबर 2026, रात 8:14 बजे।
  • मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी के व्रत की तारीख: 20 दिसंबर, रविवार।
  • मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी व्रत पारण: 21 दिसंबर, सोमवार- सुबह 7:10 से 9:13 बजे के बीच।

दिसंबर में एकादशी व्रत की पूजा कैसे करें

एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। इसके बाद भगवान विष्णु के सामने दीपक जलाकर व्रत का संकल्प लें। पूजा में पीले फूल, फल, धूप, दीप और तुलसी दल अर्पित करें।

  • भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें।
  • विष्णु सहस्रनाम या भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।
  • एकादशी व्रत की कथा पढ़ें या सुनें।
  • जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र और फल का दान करें।
  • अगले दिन द्वादशी तिथि पर उचित समय में व्रत का पारण करें।

एकादशी व्रत में क्या खाना चाहिए

एकादशी के दिन कई भक्त निर्जला व्रत रखते हैं, जबकि कुछ लोग फलाहार करते हैं। व्रत में अपनी शारीरिक क्षमता और स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। फल, दूध, मखाने, साबूदाना और कुट्टू या सिंघाड़े के आटे से बने व्यंजन खाए जा सकते हैं। सामान्य तौर पर चावल, गेहूं, दाल और अनाज से परहेज किया जाता है। अलग-अलग परिवारों और परंपराओं में व्रत के नियम कुछ अलग हो सकते हैं।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article