अध्यात्म

शनि इस राशि वालों की बदलने जा रहे किस्मत, घर-गाड़ी और तरक्की मिलेगा सबकुछ

Shani For Kumbh Rashi: कहते हैं जिस किसी पर शनि की कृपा बरसती है ऐसे लोगों को जीवन में किसी चीज की कोई कमी नहीं होती। ज्योतिष की मानें तो इस समय कुंभ राशि वालों पर शनि की कृपा बनी हुई है। जिस वजह से इस राशि के लोग 2027 तक खूब लाभ प्राप्त करेंगे।

Image

Shani For Kumbh Rashi

Shani For Kumbh Rashi: कुंभ शनि देव की प्रिय राशि मानी जाती है क्योंकि शनि इस राशि के स्वामी हैं। इस समय कुंभ राशि वालों पर शनि साढ़े साती का आखिरी चरण चल रहा है जो अमूमन कम कष्टदायी माना जाता है। कुछ तो ये भी बताते हैं कि शनि अपने इस चरण में कुछ न कुछ शुभ फल प्रदान करते हुए जाते हैं। इसके अलावा कुंभ राशि में शनि चांदी के पाये से भी चल रहे हैं जो अपने आप में एक शुभ स्थिति है। जानिए शनि 2027 तक कुंभ वालों को क्या कुछ देकर जाएंगे।

कुंभ राशि वालों पर शनि का शुभ प्रभाव

कुंभ राशि वालों पर शनि देव की विशेष कृपा बनी हुई है जिससे इस राशि वालों की किस्मत करवट लेने वाली है। शनि की कृपा से इस राशि के लोगों का हर काम बनेगा। नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। विदेश में नौकरी पाने का सपना भी पूरा हो सकता है। कुल मिलाकर समय काफी अनुकूल रहने वाला है।

शनि का प्रभाव धीमा जरूर होता है, लेकिन जब यह शुभ फल देने लगते हैं तो जीवन में स्थायित्व, सफलता और संपत्ति की कोई कमी नहीं रहती। इसलिए कुंडली में शनि का मजबूत होना बेहद जरूरी है। 2027 तक कुंभ राशि वालों के लिए शनि बेहद शुभ साबित होंगे। इस अवधि में आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आसानी से सफलता मिल सकेगी।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article