Surya Grahan 2021: वर्ष 2021 का अंतिम सूर्य ग्रहण हुआ समाप्त, इस मंत्र के जाप से मिलेगा लाभ
इस वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण सुबह 10:59 से शुरू हुआ था, जो 03:07 को समाप्त हो गया। इसी बीच दुनिया भर से सूर्य ग्रहण के कई खूबसूरत नजारे सामने आए। सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद लोगों को मंत्रों का जार करना चाहिए।
आज इस वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण समाप्त हो गया। सोशल मीडिया पर हर जगह सूर्य ग्रहण की खूबसूरत तस्वीरें छाई हुई थीं। सूर्य ग्रहण के बाद लोगों को कुछ कार्य अवश्य करना चाहिए। मान्याताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद मंत्रों का जाप करना चाहिए।
Surya Grahan 2021 Date, Timings in India
आज लगने जा रहा सूर्य ग्रहण दुनिया के कुछ हिस्सों में आंशिक रहेगा तो कुछ जगहों पर पूर्ण सूर्य ग्रहण भी दिखेगा। सूर्य ग्रहण में चंद्रमा दरअसल पृथ्वी की अपनी परिक्रमा के दौरान सूर्य और पृथ्वी के बीच में आकर सूर्य को ढक लेता है। चंद्रमा जब सूर्य को पूरा ढक लेता है तो उसे पूर्ण सूर्य ग्रहण कहते हैं।
सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद करें इस मंत्र का जाप
ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते,
अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।
सूर्य ग्रहण के दौरान करें इस मंत्र का जाप
विधुन्तुद नमस्तुभ्यं सिंहिकानन्दनाच्युत
दानेनानेन नागस्य रक्ष मां वेधजाद्भयात्॥
सूर्य ग्रहण के दौरान क्या ना करें, जानें सभी जरूरी बातें
सूर्य ग्रहण के दौरान हर प्रकार के शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं। ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को बाहर नहीं जाना चाहिए। इसके साथ सूर्य ग्रहण के दौरान खाना बनाना और खाना वर्जित माना गया है।
इस तरह समझिए कैसे लगता है सूर्य ग्रहण
अंटार्टिका में ऐसा दिख रहा है सूर्य ग्रहण
यहां देखें अंटार्टिका से सूर्य ग्रहण का शानदार नजारा
दुष्प्रभाव से बचने के लिए करें यह उपाय (Surya Grahan 2021)
सूर्य ग्रहण के दौरान दुष्प्रभाव से बचने के लिए सूर्य देव की आराधना करते रहें। इसके साथ भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना भी लाभदायक है। ग्रहण खत्म होने के बाद जरूरतमंदों को दान अवश्य दें इससे ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता है।
सूर्य ग्रहण के दौरान ना जाएं यहां
सूर्य ग्रहण के दौरान लोगों को गलती से भी बाजार नहीं जाना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान बाजार जाना या खरीदारी करना दोष माना गया है। सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभावों से बचने के लिए भगवान का जप करें और उनकी आराधना करें।
ऐसे करें भगवान शिव को प्रसन्न
सूर्य ग्रहण के दौरान भगवान शिव की आराधना करें। भगवान शिव की आराधना करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी इसके साथ भगवान शिव के किसी भी मंत्र का जाप करने से लाभ मिलेगा।
कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण
भारतीय समय के अनुसार, आज सूर्य ग्रहण की शुरुआत हो गई है। यह सूर्य ग्रहण अंटार्टिका, दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक और ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण हिस्से में दिखाई देने वाला। भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा।
शुरू हो गया वर्ष 2021 का अंतिम सूर्य ग्रहण, यहां जानें समापन समय
वर्ष 2021 का अंतिम सूर्य ग्रहण प्रारंभ हो गया है। यह सूर्य ग्रहण आज सुबह 10:59 से शुरू हो गया है। यह सूर्य ग्रहण आज दोपहर 03:07 पर समाप्त हो जाएगा। सूर्य ग्रहण के दौरान घर पर रहें और नंगी आंखों से सूर्य को ना देखें।
75 साल बाद बन रहा है यह योग
वर्ष 2021 का अंतिम सूर्य ग्रहण आज लगने वाला है। 75 साल बाद आज सूर्य ग्रहण पर पंचग्रही योग लग रहा है। पंच ग्रहों में आज सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध और केतु का संयोग रहेगा। इसके साथ 75 साल बाद अगहन माह की शनि अमावस्या पर सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि में लगने वाला है। यह संयोग इससे पहले 23 नवंबर 1946 के दिन बना था।
सूर्य ग्रहण के दौरान ना करें यह चीजें
सूर्य ग्रहण के दौरान लोगों को ना ही भोजन पकाना चाहिए और ना ही कुछ खाना चाहिए। बची हुई खाने की चीजों में तुलसी पत्ता डालकर रखें। इस दौरान भगवान की पूजा नहीं की जाती है और मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन आप चाहे तो मन में भगवान का नाम ले सकते हैं।
कहां देखें सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग?
अगर आपको यह सूर्य ग्रहण देखना है तो आप कुछ यूट्यूब चैनल पर यह लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। Virtual Telescop, Timeanddate और CosmoSapiens यूट्यूब चैनल पर आप सूर्य ग्रहण को लाइव देख सकते हैं।
यहां जानें सूर्य ग्रहण का समय
हिंदू पंचांग के अनुसार, आज आंशिक सूर्य ग्रहण सुबह 10:59 से शुरू होने वाला है। जिसके बाद पूर्ण सूर्य ग्रहण दोपहर 12:30 से प्रारंभ होगा और 01:03 तक रहेगा। वहीं आंशिक सूर्य ग्रहण आज दोपहर 03:07 पर समाप्त होगा।
धनु राशि पर पड़ेगा कैसा असर?
धनु राशि के लोग आज सूर्य ग्रहण के दौरान खास ध्यान रखें। सूर्य ग्रहण की वजह से आज दुर्घटना का संयोग बन रहा है इसीलिए सतर्क रहें। इसके साथ अपयश से बचें।
वृश्चिक राशि पर पड़ेगा सूर्य का कैसा असर?
वृश्चिक राशि वालों को आज सूर्य ग्रहण के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी कार्य को करने से पहले जरूर सोचेंं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सावधानी जरूर बरतें।
किन राशियों पर पड़ेगा सूर्य ग्रहण का असर
वर्ष 2021 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण आज लगने वाला है। इस दौरान मेष राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। सूर्य ग्रहण के दौरान दुर्घटना के योग बन रहे हैं इसीलिए सावधानी बरतें।
किस नक्षत्र में लगेगा सूर्य ग्रहण
हिंदू पंचांग अनुसार 4 दिसंबर 2021 को ग्रहण मार्गशीर्ष मास की अमावस्या पर वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लगने जा रहा है। ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल नहीं माना जाएगा। धार्मिक मान्यताओं अनुसार किसी भी ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक शुरू हो जाता है।
कितनी तरह का होता है सूर्य ग्रहण
सूर्य ग्रहण तीन तरह का होता है, पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण, दूसरा आंशिक और तीसरा वलयाकार ग्रहण। पूर्ण सूर्य ग्रहण में चांद और धरती के बीच की दूरी कम होती है और उस सूरत में जब चंद्रमा धरती और सूरज के बीच में आता है तो सूर्य की रोशनी पूरी तरह से पृथ्वी पर नहीं आती है।
कब लगेगा आज सूर्य ग्रहण
भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण सुबह 11 बजकर 5 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर सात मिनट तक रहेगा। इसकी अवधि करीब 4 घंटे की होगी।
2021 का आखिरी ग्रहण
आज साल 2021 का आाखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है। इस साल कुल 4 ग्रहण लगे थे जिनमें से दो सूर्य ग्रहण हैं। दिसंबर से पहले 10 जून 2021 को सूर्य ग्रहण लगा था।

