LIVE

Surya Grahan 2021 Date, Timings in India: वर्ष 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण हुआ समाप्त, यहां जानें क्या करें ग्रहण के बाद

Surya Grahan (Solar Eclipse) December 2021 Date and Time in India: सूर्य ग्रहण आज यानी 04 दिसंबर, शनिवार को शनि अमावस्या पर लगा था, जो दोपहर 03:07 को समाप्त हो गया। भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं दिया इसलिए यहां सूतक काल माना नहीं गया। यहां जानें ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करना चाहिए।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Dec 4, 2021, 15:14 IST
Follow on Google News
Surya Grahan 2021 Date, Timings in India: वर्ष 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण हुआ समाप्त, यहां जानें क्या करें ग्रहण के बाद

Surya Grahan or Solar Eclipse December 2021 Date and Time in India: वर्ष 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण समाप्त हो गया। यह ग्रहण सुबह 10:59 से प्रारंभ हुआ था और दोपहर 03:07 को समाप्त हो गया। सूर्य ग्रहण का प्रभाव कई राशियों पर पड़ा। मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण का दुष्प्रभाव कम करने के लिए लोगों को स्नान करना चाहिए और जरूरतमंदो को दान करना चाहिए।

Surya Grahan 2021 Today Live Updates

वैज्ञानिक गणना के अनुसार ग्रहण एक खगोलीय घटना है। ग्रहण के दौरान ब्रह्मांड में कई अद्भुत घटनाएं घटित होती हैं, वहीं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण में देवतागण संकट में होते हैं। यहां जानें साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब लग रहा है, इस दौरान क्या करें और क्या ना करें। इस ब्‍लॉग में ये भी ग्रहण के वक्‍त गर्भवती महिलाए क्‍या ना करें।

Surya Grahan 2021 Date, India Timings, How to Watch: Read here

DEC 04, 2021 15:08 IST

वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण समाप्त, यहां जानें क्या करें

वर्ष 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण समाप्त हो गया है। मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के बाद लोगों को स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनने चाहिए। इसके साथ, जरूरतमंदों को दान करना चाहिए। ग्रहण के बाद मंदिर में भी अन्न या धन दान करना चाहिए। 

DEC 04, 2021 14:57 IST

तुला राशि वाले कैसे होंगे प्रभावित

यह सूर्य ग्रहण तुला राशि वालों के लिए भी शुभ संकेत ला सकता है। सूर्य ग्रहण के दौरान तुला राशि के जातकों के जॉब या व्यवसाय में प्रमोशन हो सकता है। तुला राशि के जातक इस दिन अन्न दान करें और श्री सूक्त का पाठ करें।

DEC 04, 2021 14:32 IST

कर्क राशि पर सूर्य ग्रहण का कैसा रहेगा प्रभाव?

सूर्य ग्रहण का प्रभाव कर्क राशि वालों के लिए शुभ फल दे सकता है। कर्क राशि वालों की जॉब या व्यवसाय में उन्नति हो सकती है। सूर्य ग्रहण के दौरान कर्क राशि के जातक सिद्धिकुंजिकास्त्रोत का 18 बार पाठ करें इसके साथ चंद्रमा या सूर्य के बीज मंत्र का भी जाप करें।

DEC 04, 2021 14:01 IST

वृषभ राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव (Surya Grahan 2021)

सूर्य ग्रहण आज वृष राशि के सप्तम पर भी लग रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी वृष राशि के जातकों को हो सकती है। इस दिन वृष राशि के जातक हनुमानबाहुक का पाठ करें। इसके साथ तिल का दान भी करें।

DEC 04, 2021 13:41 IST

मेष राशि पर कैसा रहेगा सूर्य ग्रहण का प्रभाव?

सूर्य ग्रहण के दिन मेष राशि वालों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। ऐसे में मेष राशि के जातक मसूर या गुड़ का दान करें। इस दिन मेष राशि के जातक हनुमानबाहुक का पाठ अवश्य करें। 

DEC 04, 2021 13:32 IST

सूर्य ग्रहण के दौरान रहें सावधान 

आज वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में सूर्य ग्रहण लग गया है। इस दौरान लोगों को सावधान रहना चाहिए क्योंकि सूर्य का संयोग केतु से बन रहा है, वहीं पर चंद्रमा का संयोग बुध से बन रहा है। जिसकी वजह से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को सावधान रहना चाहिए

DEC 04, 2021 13:00 IST

क्या खुली आंखों से देख सकते हैं सूर्य ग्रहण?

विज्ञान के अनुसार, इस खगोलीय घटना को नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि सूर्य ग्रहण के दौरान, सूर्य की किरणें आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। सूर्य ग्रहण को टेलीस्कोप से भी नहीं देखना चाहिए, अगर आप यह सूर्य ग्रहण देखना चाहते हैं तो एक्लिप्स ग्लास का इस्तेमाल करें।

DEC 04, 2021 12:24 IST

यहां देखें लाइव सूर्य ग्रहण

अगर आप लाइव सूर्य ग्रहण देखना चाहते हैं तो यहां देख सकते हैं।
DEC 04, 2021 12:02 IST

कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ है यह सूर्य ग्रहण

कन्या राशि वालों के लिए यह ग्रहण शुभ माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह ग्रहण कन्या राशि के जातकों के लिए सफलता लाएगा। इस सूर्य ग्रहण की वजह से कन्या राशि के जातकों के आय में बढ़ोतरी हो सकती है।
‌

DEC 04, 2021 11:36 IST

सूर्य ग्रहण देखने के लिए उत्साहित हैं लोग

हर बार की तरह इस बार भी लोग सूर्य ग्रहण देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। ऐसे में कई लोगों ने सूर्यग्रहण को लेकर अपनी उत्सुकता सोशल मीडिया पर जाहिर की है।
DEC 04, 2021 11:32 IST

नासा करेगा सूर्य ग्रहण का लाइव प्रसारण

हाल ही में नासा ने इस बात की पुष्टि की है कि वह सूर्य ग्रहण का लाइव प्रसारण करने वाला है। अगर आप वर्ष 2021 का अंतिम सूर्य ग्रहण देखना चाहते हैं तो नासा के आधिकारिक वेबसाइट पर या यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
DEC 04, 2021 11:05 IST

किस नक्षत्र में लगेगा सूर्य ग्रहण?

वर्ष 2021 का सूर्य ग्रहण शुरू हो गया है। इस सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य वृश्चिक राशि में रहेंगे। दूसरी ओर यह सूर्य ग्रहण जेष्ठा नक्षत्र में लग रहा है। वर्ष 2021 का यह आखिरी सूर्य ग्रहण मार्गशीर्ष माह में लग रहा है।

DEC 04, 2021 10:56 IST

गर्भवती महिलाएं रखें अपना ध्यान

गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दिन अपना खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि माना जाता है कि सूर्यग्रहण के दौरान गर्भ में पल रहे बच्चे पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसीलिए गर्भवती महिलाओं को इस दिन घर में ही रहना चाहिए।

DEC 04, 2021 10:20 IST

आज कब से प्रारंभ होगा अभिजीत मुहूर्त?

हिंदू शास्त्रों के अनुसार, अभिजीत मुहूर्त सबसे बेहतर समय माना गया है। इस मुहूर्त में कार्य प्रारंभ करना शुभ होता है। आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:58 बज से प्रारंभ होगा और 12:54 पर समाप्त हो जाएगा

DEC 04, 2021 10:02 IST

क्या है सूर्य ग्रहण, जानें यहां 

सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जब सूर्य और पृथ्वी के बीच से चंद्रमा गुजरता है यानी जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है और इसकी परछाई पृथ्वी पर पड़ती है तो इसे सूर्य ग्रहण के नाम से जाना जाता है।

DEC 04, 2021 09:41 IST

किस राशि पर रहेगा सूर्य ग्रहण का अधिक प्रभाव?

ज्योतिषाचार्य यह मान रहे हैं कि आज यानी 4 दिसंबर को सूर्य ग्रहण के दौरान वृश्चिक राशि वालों पर इसका प्रभाव ज्यादा रहेगा। ऐसा इसीलिए क्योंकि सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य इसी राशि में रहेंगे।

DEC 04, 2021 09:27 IST

सूर्य ग्रहण पर किन चीजों का करें दान

सूर्य ग्रहण के बाद आज अनाज का दान करें। मान्यताओं के अनुसार, अनाज का दान करने से धन लाभ होता है। शत्रुओं से मुक्ति पाने के लिए इस दिन काले तिल का दान किया जाता है। शनि देव के प्रभावों से मुक्ति पाने के लिए सरसों के तेल का दान जरूर करें।

DEC 04, 2021 08:48 IST

कैसे देखें आज सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग?

वर्ष 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी 4 दिसंबर को लगने वाला है। ऐसे में अगर आप सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो यूट्यूब चैनलों पर देख सकते हैं।  इन यूट्यूब चैनल्स पर आप लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं- Virtual Telescop, Timeanddate और CosmoSapiens

DEC 04, 2021 08:33 IST

जानें सूर्य ग्रहण के दौरान क्या ना करें 

  • सूर्य ग्रहण पर किसी भी प्रकार के शुभ कार्य वर्जित हैं।
  • ग्रहण काल के दौरान बाहर गर्भवती महिलाओं को बाहर नहीं आना चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण के समय सोना नहीं चाहिए, इससे सोने वाला व्यक्ति रोगी हो जाता है।
  • इस समयावधि में भोजन बनाना या खाना भी वर्जित बताया गया है।
  • ग्रहण काल के समय फूल और पत्ती तोड़ना वर्जित बताया गया है।
DEC 04, 2021 07:53 IST

सूर्य ग्रहण में करें ये उपाय

  • विशेष रूप से ग्रहण के काल में अपने ईष्ट देवता का ध्यान और उनके मंत्र का जप सर्वश्रेष्ठ है।
  • ग्रहण के बाद अन्न का दान करना पुण्य प्रदान कर सकता है।
  • ग्रहण से पहले बने भोजन व रखे पानी को हटा कर नया भोजन बना कर ही खाना चाहिए।
  • ग्रहण समाप्ति के बाद गाय को घास, पक्षियों को दाना तथा गरीबों को वस्त्र दान का शुभ फल मिलता है।
  • सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करना आवश्यक है।
DEC 04, 2021 07:02 IST

4 घंटे 08 मिनट तक रहेगा ग्रहण

यह सूर्य ग्रहण शनिवार को सुबह 10 बजकर 59 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 3 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। इसके मुताबिक ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 08 मिनट होगी। सूर्य ग्रहण के दौरान कई चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। 

DEC 04, 2021 06:29 IST

भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण से जुड़ी धार्मिक मान्यता अनुसार ग्रहण काल के दौरान कोई शुभ कार्य नहीं किए जाते, साथ ही मंदिरों के कपाट भी बंद रहते हैं। 04 दिसंबर को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा क्योंकि इसका प्रभाव बेहद कम है। 

DEC 04, 2021 06:14 IST

इस नक्षत्र में लगेगा सूर्य ग्रहण

हिंदू पंचांग अनुसार ये ग्रहण मार्गशीर्ष मास की अमावस्या को वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लगने जा रहा है। ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल नहीं माना जाएगा। धार्मिक मान्यताओं अनुसार सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक शुरू हो जाता है। 

DEC 03, 2021 23:39 IST

कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण? 

कल यानी 4 दिसंबर, शनिवार के दिन शनि अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लगने वाला। यह सूर्यग्रहण दक्षिण अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, अंटार्टिका, ऑस्ट्रेलिया और अटलांटिक के दक्षिणी भाग में दिखेगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा इसलिए कल सूतक काल मान्य नहीं है।

DEC 03, 2021 22:52 IST

केतु बढ़ा रहा है दुर्घटनाओं की संभावना

हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह की अमावस्या तिथि आज यानी 3 दिसंबर से शाम 04:56 से शुरू हो गई है। इस दिन वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। कल सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य का सहयोग केतु से बनने वाला है। ऐसे में चंद्रमा और बुध का भी योग होगा लेकिन सूर्य और केतु के दुष्प्रभाव की वजह से दुर्घटना की संभावना बन रही है। 

DEC 03, 2021 22:18 IST

शनि देव की उपासना से भक्तों को मिलेगा विशेष फल

कल यानी 4 दिसंबर शनिवार के दिन शनि अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इस दिन शनि देव की उपासना करना भक्तों के लिए लाभदायक है। अमावस्या तिथि पर पवित्र नदियों में स्नान करना लाभदायक माना गया है। ऐसे में किसी पवित्र नदी में स्नान करके शनि देव की उपासना अवश्य करें इससे भक्तों को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी।

DEC 03, 2021 21:28 IST

यहां जानें शनि अमावस्या का मुहूर्त

इस वर्ष शनि अमावस्या 04 दिसंबर यानी शनिवार के दिन पड़ रहा है। शनि अमावस्या के दिन इस बार वर्ष 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है। अमावस्या तिथि 3 दिसंबर को शाम 04:56 से प्रारंभ हो चुकी है, जो 4 दिसंबर यानी कल दोपहर 01:13 पर समाप्त हो जाएगी।

DEC 03, 2021 20:58 IST

कैसे करें शनिदेव को खुश, जानें यहां 

वर्ष 2021 का आखिरी सूर्यग्रहण कल यानी 4 दिसंबर को लगने वाला है। इस बार सूर्य ग्रहण शनि अमावस्या पर लग रहा है। ऐसे में इस दिन शनिदेव की उपासना करना लाभदायक है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए इस दिन उनकी अराधना करें और जरूरतमंदों को दान दें।

DEC 03, 2021 20:18 IST

कब शुरू होगा परमग्रास?

कल यानी 4 दिसंबर को वर्ष 2021 का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण सुबह 10:59 से प्रारंभ होगा और दोपहर के 03:07 पर समाप्त हो जाएगा। ऐसे में इस सूर्य ग्रहण की अवधि 4 घंटे की होगी। सूर्य ग्रहण के दौरान परमग्रास सिर्फ 1 मिनट 54 सेकंड का होने वाला है। परमग्रास का मतलब जब सूर्य का सर्वाधिक हिस्सा चांद की छाया से ढक जाता है।

DEC 03, 2021 19:31 IST

क्या है शनैश्चरी अमावस्या का महत्व

वर्ष 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण कल यानी 4 दिसंबर, शनिवार के दिन पड़ रहा है। इस वर्ष शनि अमावस्या भी इसी दिन पड़ रहा है। ऐसे में शनि अमावस्या पर दान करने से पितरों को संतुष्टि मिलती है तथा सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। शनि के प्रभाव से पीड़ित लोगों के लिए भी शनि अमावस्या विशेष मानी गई है।

DEC 03, 2021 18:44 IST

सूर्य ग्रहण के दौरान बच्चों का रखें खास ध्यान 

वर्ष 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण इस बार 4 दिसंबर शनिवार के दिन लगने वाला है। ऐसे में लोगों को कुछ बात का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। इस दिन बड़ों को बच्चों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। बच्चों को नंगी आंखों से सूर्यग्रहण ना देखने दें। बच्चों के साथ खुद भी एक्लिप्स ग्लास का इस्तेमाल करें।

DEC 03, 2021 18:10 IST

क्या इस बार लगेगा सूतक काल?

कई ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, सूर्य ग्रहण प्रारंभ होने से 8 घंटे पहले ही सूतक काल शुरू हो जाता है। वेदों और पुराणों में चार प्रकार के सूतक काल का उल्लेख है। ग्रहण के दौरान लगने वाला सूतक काल गंभीर परिणाम दे सकता है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि, इस बार वर्ष के आखिरी सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक काल नहीं लगेगा।

DEC 03, 2021 17:32 IST

नंगी आंखों से ना देखें सूर्य

इस वर्ष शनि अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लगने वाला है। नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक सूर्य ग्रहण के दिन कभी भी सूर्य को नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। इस दौरान लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और आंखों की सुरक्षा के लिए एक्लिप्स ग्लास का उपयोग करना चाहिए।

DEC 03, 2021 16:46 IST

शनि अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण

वर्ष 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण इस वर्ष शनि अमावस्या पर लगने वाला है। इस बार शनि अमावस्या 4 दिसंबर शनिवार के दिन पड़ रहा है। यह एक अद्भुत संयोग है इस दिन लोगों को सूर्य देव और शनिदेव की उपासना करनी चाहिए और जरूरतमंदों को दान करना चाहिए।

DEC 03, 2021 16:14 IST

क्यों खास माना जा रहा है यह सूर्य ग्रहण?

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, वर्ष 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण 04 दिसंबर को लग रहा है। इस ग्रहण के दौरान सूर्य का संयोग केतु से होगा। इसके साथ ही चंद्रमा और बुध का योग भी बनने वाला है। कहा जा रहा है कि सूर्य और केतु के प्रभाव से दुर्घटनाओं की संभावना बन रही है। इतना ही नहीं बल्कि राजनीतिक रूप से उथल-पुथल भी देखने को मिल सकता है।

DEC 03, 2021 15:31 IST

कब से लगेगा सूर्य ग्रहण?

04 दिसंबर को वर्ष 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण कल सुबह 10:59 से शुरू होकर दोपहर के 03:07 तक रहेगा। इस दौरान सूतक काल मान्य नहीं है।

DEC 03, 2021 14:55 IST

नहीं माना जाएगा सूतक काल

04 दिसंबर को लगने वाला ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा और इस वजह से सूतक के नियम भी यहां नहीं माने जाएंगे। साथ ही ग्रहणकाल के दौरान मांगलिक काम करने पर भी पाबंदी नहीं होगी। इसके अलावा मंदिरों के कपाट भी खुले रहेंगे।

DEC 03, 2021 13:47 IST

नंगी आंखों से सूर्य ना देखें

ग्रहण काल के दौरान सूर्य को नंगी आंखों से‌ देखने से बचना चाहिए। नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दिन सूर्य को कभी भी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। इस दिन सावधान रहें और आंखों की सुरक्षा के लिए एक्लिप्स ग्लास का उपयोग करें।

DEC 03, 2021 12:37 IST

ग्रहण के बाद क्या करें?

इस वर्ष आखिरी सूर्य ग्रहण 04 दिसंबर के दिन लगने वाला है। ग्रहण खत्म होने के बाद भी कुछ काम जरूर किए जाने चाहिए। ग्रहण के बाद घर की साफ-सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव करें। इसके बाद स्नान करें और जरूरतमंदों को दान दें। 

DEC 03, 2021 11:45 IST

दान का है महत्व

सूर्य ग्रहण के दौरान दान का भी बहुत महत्व है। माना जाता है कि इस दौरान दान करने से अच्छा स्वास्थ्य, धन- धान्य और नौकरी में तरक्की मिलती है। ऐसे में ग्रहण के समय पैसों, गेहूं, तांबा, गुड़, तिल या चने की दाल का दान करें। 

DEC 03, 2021 10:35 IST

इस दिन करें भगवान शनि की पूजा

वर्ष 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण 04 दिसंबर के दिन है और इस दिन शनि अमावस्या भी है। इस दौरान शनि पूजन का संयोग बनेगा। मान्यता है कि शनि पूजन से भक्तों के कष्ट दूर हो जाते हैं।

DEC 03, 2021 09:35 IST

ग्रहण से समय गर्भवती महिलाएं रखें खास ख्याल

ग्रहण से समय गर्भवती महिलाओं को खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को बाहर नहीं निकलना चाहिए। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, गर्भवती महिला को ग्रहण काल‌ में नुकीली जी और काटने वाली चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। चाकू, कैंची, पिन आदि चीजों का इस्तेमाल करना शिशु का नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को यह हिदायत दी जाती है कि ग्रहण काल में वह सिर्फ फलाहार का सेवन करें और भोजन से दूर रहें।

DEC 03, 2021 08:25 IST

किस राशि में लगेगा ग्रहण?

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यह सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि में लग रहा है। ऐसे में इस राशि के जातक अधिक सावधान रहें, इस राशि के लोगों पर ग्रहण का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। ग्रहण काल के दौरान कोशिश करें कि एकांत जगह में बैठकर भगवान का नाम लें, मंत्रों का जाप करें और ध्यान लगाएं।

DEC 03, 2021 08:00 IST

कब लगता है ग्रहण?

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है यानि जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है और चंद्रमा की परछाई पृथ्वी पर पड़ती है तो इसे सूर्य ग्रहण कहते हैं। 

DEC 03, 2021 07:59 IST

12 घंटे पहले शुरू हो जाता है सूतक

सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है, लेकिन उपछाया ग्रहण होने के कारण इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिष में पूर्ण ग्रहण होने पर ही सूतक काल मान्य होता है। 

DEC 03, 2021 07:46 IST

कितनी होगी ग्रहण की अवधि?

मालूम हो कि साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण कल यानि 04 दिसंबर 2021, शनिवार को सुबह 10 बजकर 59 मिनट से दोपहर 3 बजकर 07 मिनट तक होगा। यानि ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 06 मिनट होगी।

DEC 03, 2021 06:16 IST

इन जगहों पर दिखेगा सूर्य ग्रहण

4 दिसंबर को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण पड़ेगा। इस दिन मार्गाशीष माह की अमावस्या यानी कृष्ण पक्ष तिथि भी है। बताया जा रहा है कि भारत में ये सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। इसे दक्षिण अफ्रीका, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका और अटलांटिक के दक्षिणी भाग में ही देखा जा सकेगा।  

DEC 02, 2021 23:54 IST

राहु-केतु के नकारात्मक प्रभाव से मुक्ति पाने के लिए करें यह उपाय 

इस वर्ष आखिरी सूर्य ग्रहण 04 दिसंबर के दिन लगने वाला है। जैसे ही सूर्य ग्रहण खत्म हो जाए वैसे ही अपने घर की साफ-सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव करें। फिर स्नान करने के बाद साफ-सुथरे वस्त्र पहनें और जरूरतमंदों को दान दें। इसके पश्चात मंदिर में जाकर ध्यान करें। यह उपाय करने से राहु-केतु के नकारात्मक प्रभाव से मुक्ति मिलती है तथा समस्याएं दूर होती हैं।

DEC 02, 2021 23:22 IST

सूर्य ग्रहण के दौरान भगवान शिव और माता काली को कैसे करें प्रसन्न 

वर्ष 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण इस बार 4 दिसंबर को लगने वाला है। सूर्य ग्रहण के दौरान भगवान शिव और माता काली की पूजा अवश्य करें। इसके साथ धार्मिक पुस्तक का पाठ करें। यह उपाय करने से भगवान शिव और माता काली प्रसन्न होंगे और सभी बाधाएं दूर होंगी।

DEC 02, 2021 22:33 IST

सफलता के लिए सूर्य ग्रहण के दिन करें ये उपाय

सूर्य ग्रहण के दौरान अपने परिवार से कुछ धन इकट्ठा करें और ग्रहण खत्म होने के बाद इसे दान में दे दें। पैसों के साथ गेहूं, तांबा, गुड़, तिल या चने की दाल का दान भी जरूर करें। ऐसा करने से करियर में ग्रोथ होती है तथा सफलता मिलती है।

DEC 02, 2021 21:47 IST

सूर्य ग्रहण के दौरान करें यह उपाय

सूर्य ग्रहण के दौरान नींबू, तिल और केला बहते हुए नदी में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने के बाद सूर्य गायत्री मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से कुंडली में ग्रह नक्षत्रों की स्थिति मजबूत होती है तथा शनि देव का आशीर्वाद मिलता है।

DEC 02, 2021 20:55 IST

जरूरतमंदों को करें दान

सूर्य ग्रहण के दिन सूर्य देव की आराधना करते रहें, इसके साथ भगवान शिव के मंत्रों का जाप भी करें। सूर्य ग्रहण समाप्त हो जाने के बाद जरूरतमंदों को दान दें। मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से ग्रहण का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है।

DEC 02, 2021 20:17 IST

क्या इस बार लगेगा सूतक काल? 

वर्ष 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण इस वर्ष 04 दिसंबर को लगने वाला है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बार वर्ष के दूसरे और आखिरी सूर्य ग्रहण पर सूतक नहीं लगेगा। ऐसा इसीलिए क्योंकि भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा। ऐसे में इसका कुप्रभाव भारत पर नहीं पड़ेगा।

DEC 02, 2021 19:20 IST

कितने घंटे का होगा सूर्य ग्रहण?

वर्ष 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण इस वर्ष 4 दिसंबर को लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण सुबह 10:59 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 03:07 पर समाप्त हो जाएगा। यह सूर्य ग्रहण कुल 4 घंटे और 8 मिनट का होगा।

DEC 02, 2021 18:37 IST

कब से लगेगा सूर्य ग्रहण?

वर्ष 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण इस वर्ष 4 दिसंबर को लगने वाला है। इस दिन शनि अमावस्या मनाई जाएगी। सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को सुबह 10:59 से प्रारंभ होगा और दोपहर 03:07 पर समाप्त हो जाएगा।

DEC 02, 2021 17:48 IST

कब से प्रारंभ होगी शनि अमावस्या तिथि?

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष शनि अमावस्या तिथि पर वर्ष 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर के दिन लगेगा। ‌पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि 3 दिसंबर को दोपहर 04:55 से प्रारंभ होगी और 4 दिसंबर को सुबह 01:12 पर समाप्त हो जाएगी।

DEC 02, 2021 17:10 IST

कब लगेगा वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण?

वर्ष 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर यानी शनिवार के दिन लगने वाला है। वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण शनि अमावस्या के दिन पड़ रहा है। कई ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, देश के किसी भी हिस्से में सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा जिसकी वजह से इसका कोई कुप्रभाव भी नहीं होगा इसलिए सूतक नहीं माना जा रहा है ‌

DEC 02, 2021 16:29 IST

सूर्य ग्रहण पर ना करें यह कार्य

वर्ष 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर के दिन लगने वाला है। नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दिन सूर्य को कभी भी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। इस दिन सावधान रहें और आंखों की सुरक्षा के लिए एक्लिप्स ग्लास का उपयोग करें।

DEC 02, 2021 15:40 IST

सूर्य ग्रहण पर बन रहा है शनि पूजन का संयोग

वर्ष 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण इस वर्ष शनि अमावस्या के दिन लग रहा है। शनि अमावस्या इस वर्ष 04 दिसंबर के दिन है। इस दौरान शनि पूजन का संयोग बनेगा। शनि पूजन से भक्तों के कष्ट दूर हो जाते हैं। 

DEC 02, 2021 14:34 IST

सुख-संपत्ति, सौभाग्य और ऐश्वर्य के लिए करें यह उपाय

सुख-संपत्ति, सौभाग्य और ऐश्वर्य के लिए सूर्य ग्रहण के बाद श्रीयंत्र की स्थापना करनी चाहिए। इस उपाय को करने के बाद मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

DEC 02, 2021 14:26 IST

धन वृद्धि के लिए करें यह उपाय

धन वृद्धि के लिए सूर्य ग्रहण काल में कनकधारा स्त्रोत या लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करना लाभदायक होता है। यह उपाय करने से धन में वृद्धि होती है तथा कर्ज से आधारित सभी समस्याएं हमेशा के लिए दूर हो जाती हैं। 

DEC 02, 2021 14:12 IST

इन 4 राशि वालों को दिलाएगा लाभ

खग्रास सूर्यग्रहण मिथुन राशि, कन्या राशि, मकर राशि और कुंभ राशि के जातकों के लिए काफी लाभदायक बताया जा रहा है। मिथुन राशि के जातकों का संघर्ष खत्‍म होगा और नौकरी का संकट मिटेगा। 

DEC 02, 2021 13:33 IST

कहां दिखेगा ग्रहण

यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई नहीं देगा। सूर्य ग्रहण दक्षिण अफ्रीका, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका और अटलांटिक के दक्षिणी भाग में दिखेगा। 

DEC 02, 2021 12:26 IST

सूर्य ग्रहण में ये काम करना भी है वर्जित

सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ अन्य काम भी है जिन्हें करना वर्जित होता है जैसे इस दौरान फूल और पत्ती तोड़ना वर्जित बताया गया है। इस समयावधि में भोजन बनाना या खाना भी वर्जित बताया गया है। इसके अलावा सूर्य ग्रहण पर किसी भी प्रकार के शुभ कार्य वर्जित हैं।

DEC 02, 2021 11:14 IST

सूर्य ग्रहण में करें ये काम

ग्रहण काल में कुछ उपाय करना बेहद फायदेमंद होता है। इस दौरान धन वृद्धि के लिए सूर्य ग्रहण काल में कनकधारा स्त्रोत या लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करना लाभदायक होता है। साथ ही आरोग्य जीवन के लिए सूर्य ग्रहण काल में महामृत्युंजय का पाठ करना उत्तम माना जाता है। साथ ही सूर्य ग्रहण काल के बाद तिल, गेहूं और चना दान करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से राहु-केतु के अशुभ प्रभाव दूर हो जाते हैं तथा समाज में मान-सम्मान बढ़ता है।

DEC 02, 2021 10:47 IST

गर्भवती महिलाएं क्‍या ना करें

सूतक काल लगने के बाद घर में ना तो भोजन पकाना चाहिए और ना ही खाना चाहिए, शास्त्रों के अनुसार रसोई में रखे खाने की चीजों में तुलसी का पत्ता डालकर रख दें। साथ ही गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान बाहर नहीं निकलना चाहिए। हालांकि उपछाया ग्रहण होने के कारण इस दौरान सूतक काल मान्य नहीं होगा, लेकिन इन सभी बातों का ध्यान रखें।
 

DEC 02, 2021 10:43 IST

ग्रहण काल में क्या ना करें

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ग्रहण काल में यात्रा करना और सोना वर्जित माना जाता है। तथा इस दौरान किसी भी प्रकार का शुभ कार्य नहीं किया जाता। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण काल में देवतागण संकट में होते हैं इसलिए घर में मंदिर के कपाट बंद कर दें और ना ही पूजा करें।

DEC 02, 2021 10:29 IST

किस राशि में लगेगा सूर्य ग्रहण

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि में लग रहा है। ऐसे में इस राशि के जातक अधिक सावधान रहें, इस राशि के लोगों पर ग्रहण का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। ग्रहण काल के दौरान कोशिश करें कि एकांत जगह में बैठकर भगवान के मंत्रों का जाप करें।

DEC 02, 2021 09:59 IST

सूर्य ग्रहण सूतक काल

भारत में यह उपछाया ग्रहण होगा इसलिए इस दौरान सूतक काल मान्य नहीं होगा। बता दें सूतक काल ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले लगता है, लेकिन उपछाया ग्रहण होने के कारण इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिष में पूर्ण ग्रहण होने पर ही सूतक काल मान्य होता है।

DEC 02, 2021 09:59 IST

सूर्य ग्रहण की तिथ‍ि और समय

साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021, शनिवार को सुबह 10 बजकर 59 मिनट से दोपहर 3 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा। यानि ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 06 मिनट होगी।

DEC 02, 2021 09:59 IST

क्‍या होता है सूर्य ग्रहण

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है यानि जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है और चंद्रमा की परछाई पृथ्वी पर पड़ती है तो इसे सूर्य ग्रहण कहते हैं।