LIVE

Surya Grahan 2021: खत्म हुआ इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, अंटार्कटिका में नजर आया पूर्ण सूर्य ग्रहण

Surya Grahan (Solar Eclipse) December 2021: साल 2021 का आख‍िरी सूर्य ग्रहण खत्म हो चुका है. इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार करीब 11 बजे हुई थी.

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Dec 6, 2021, 08:12 IST
Follow on Google News
Surya Grahan 2021: खत्म हुआ इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, अंटार्कटिका में नजर आया पूर्ण सूर्य ग्रहण
Photo Credit: Times Now

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 3 बजकर 7 मिनट पर खत्म हुआ। सूर्य ग्रहक भारतीय समय के मुताबिक सुबह तकरीबन 10.59 पर शुरू हुआ था तब आंशिक सूर्य ग्रहण था। वहीं, दोपहर साढ़े 12 बजे बाद पूर्ण सूर्य ग्रहण शुरू हुआ था।

Surya Grahan 2021 Date, Timings in India

DEC 04, 2021 15:35 IST

अंटार्कटिका में नजर आया पूर्ण सूर्य ग्रहण

अंटार्कटिका में नजर आया पूर्ण सूर्य ग्रहण
Photo Credit: Twitter/Peter Gibbs
Total Solar Eclipse
केवल अंटार्कटिका में पूर्ण सूर्य ग्रहण का नजारा लोगों को दिखा। फॉर्मर, बीबीसी वेदर फोरकास्टर Peter John Gibbs ने इसकी तस्वीर भी Twitter पर शेयर की है। पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य कुछ मिनट के लिए पूरी तरह चंद्रमा के पीछे छुप गया था।
DEC 04, 2021 15:32 IST

खत्म हुआ इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 3 बजकर 7 मिनट पर खत्म हुआ। सूर्य ग्रहक भारतीय समय के मुताबिक सुबह तकरीबन 10.59 पर शुरू हुआ था तब आंशिक सूर्य ग्रहण था। वहीं, दोपहर साढ़े 12 बजे बाद पूर्ण सूर्य ग्रहण शुरू हुआ था। 

DEC 04, 2021 14:07 IST

कब खत्म होगा सूर्य ग्रहण?

सूर्य ग्रहण की शुरुआत आज सुबह 11 बजे के करीब हुई थी। फिलहाल ग्रहण जारी है। ये ग्रहण दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर ग्रहण खत्म हो जाएगा।

DEC 04, 2021 13:20 IST

साल 2022 में पहला सूर्य ग्रहण कब?

साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण जारी है। वहीं, आपको बता दें साल 2022 में पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल, शनिवार 2022 को होगा. इसका समय दोपहर 12:15 से सायं 04:07 बजे तक रहेगा। ये आंशिक ग्रहण होगा. ये ग्रहण दक्षिणी/पश्चिमी अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। 
 

DEC 04, 2021 12:29 IST

कब दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण?

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शुरू हो चुका है। ये करीब 11 बजे शुरू हुआ है। ये भारत में दिखाई नहीं दे रहा है। दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर ग्रहण अपने चरम पर होगा। इसके बाद दोपहर 01 बजकर 04 मिनट पर पूर्ण ग्रहण का नजारा देखा जा सकता है। इसके बाद धीरे-धीरे ग्रहण समाप्ति की ओर बढ़ेगा।

DEC 04, 2021 11:24 IST

सूर्य ग्रहण शुरू

साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण शुरू हो चुका है। यह ग्रहण सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू हो गया है। यह ग्रहण दोपहर 3 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा। यह सूर्य ग्रहण करीब 4 घंटे 8 मिनट तक लगा रहेगा। अंटार्कटिका में सूर्य ग्रहण सबसे अच्छा दिखेगा। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों, न्यूजीलैंड और चिली में रहने वाले लोगों को भी ग्रहण की बेहतर झलक देखने को मिल सकती है।

DEC 04, 2021 10:26 IST

भारत में नहीं यहां दिखेगा ग्रहण

चार दिसंबर यानी आज लगने जा रहा इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और दक्षिणी अटलांटिक के देशों से देखा जा सकेगा। आंशिक सूर्य ग्रहण सुबह 10:59 बजे शुरू होगा. अधिकतम ग्रहण दोपहर 01:03 बजे लगेगा। सूर्य ग्रहण दोपहर 3:07 बजे बजे समाप्त होगा।

DEC 04, 2021 09:32 IST

यहां से देखें ग्रहण की लाइवस्ट्रीमिंग

सूर्यग्रहण को यूट्यूब चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है। ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग करने के लिए Virtual Telescop, Timeanddate, CosmoSapiens जैसे चैनल्स पॉपुलर हैं।

DEC 04, 2021 09:04 IST

क्या होता है सूर्य ग्रहण

जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है तो सूरज की किरणें धरती तक नहीं पहुंच पाती हैं, इस घटना को सूर्यग्रहण कहा जाता है। सूर्यग्रहण की धार्मिक मान्यता भी काफी है। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य या धार्मिक कार्य नहीं होते हैं। इसका ग्रह और नक्षत्रों पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है जिसके अनेक उपाय भी ज्योतिषाचार्यों द्वारा बताए गए हैं।
 

DEC 04, 2021 09:00 IST

क‍िसी भी ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल हो जाता है शुरू

आज 4 द‍िसंबर को साल का आख‍िरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। मार्गशीर्ष अमावस्‍या पर लगने वाला ये ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। व‍िश्‍व के कुछ ह‍िस्‍सों में ये ग्रहण पूर्ण भी दिखेगा।
पढ़ें विस्तार सें- Surya Grahan 2021 Today Live Updates: आज लगेगा साल का आख‍िरी ग्रहण, जानें क्‍या है इसका सूतक काल

DEC 04, 2021 08:17 IST

मंत्रों का करें जाप

 सूर्य ग्रहण के दौरान राहु-केतु की बुरी दृष्टि से बचने के लिए इन मंत्रों का जाप करें।

1-ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते,
अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।

2- तमोमय महाभीम सोमसूर्यविमर्दन,
हेमताराप्रदानेन मम शान्तिप्रदो भव

DEC 04, 2021 07:46 IST

ध्रुवीय ग्रहण के रूप में दिखेगा

भारत में यह ग्रहण नहीं दिखाई देगा बल्कि एक ध्रुवीय ग्रहण के रूप में दिखाई देगा, जो अंटार्कटिका महाद्वीप पर होगा। यह सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका के अलावा दक्षिण अफ्रीका और दक्षिणी अटलांटिक, दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया के देशों से दिखाई देगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या का साथ-साथ होना एक बड़ा संयोग है जिसका ग्रह-नक्षत्रों में प्रभाव पड़ेगा।

DEC 04, 2021 07:15 IST

ज्येष्ठ नक्षत्र में लग रहा है सूर्यग्रहण

सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लगने जा रहा है। चूंकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा इसलिए यहां इसका सूतक काल नहीं माना जाएगा। वैसे आम तौर पर धार्मिक मान्यताओं के आधार पर सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। सूतक काल में किसी तरह के धार्मिक कार्य, पूजा नहीं हो सकती है। 

DEC 04, 2021 06:44 IST

क्या करें ग्रहण के दौरान

कहा जाता है कि सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2021) के दौरान सूर्य देव की आराधना करनी चाहिए। इसके साथ ही आप भगवान शिव के किसी भी मंत्र का जाप कर सकते हैं और ऐसा करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। आप चाहें जो महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर सक सकते हैं। ग्रहण की समाप्ति के बाद कुछ ना कुछ दान अवश्य करें। 
 

DEC 04, 2021 06:15 IST

जानिए कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण

भारतीय समय के अनुसार ग्रहण की शुरुआत सुबह 10 बजकर 59 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति दोपहर 3 बजकर 7 मिनट पर होगी। ग्रहण काल की कुल अवधि 4 घंटे 4 मिनट की होगी। हालांकि भारत से ये ग्रहण नहीं दिखाई देगा। 

DEC 04, 2021 00:00 IST

करीब साढ़े पांच घंटे तक खगोलीय घटना के लोग बनेंगे साक्षी

पूर्ण सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को सुबह 10:59 बजे से दोपहर 03:07 बजे तक रहेगा। यानी कि करीब साढ़े पांच घंटे तक दुनिया के अलग अलग हिस्सों में पूर्ण, आंशिक खगोलीय घटना का लोग दीदार कर सकेंगे।

DEC 03, 2021 23:59 IST

भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण

पूर्ण सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका के अलावा केवल दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और दक्षिणी अटलांटिक के देशों में दिखाई देगा। इस बार भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा। 

DEC 03, 2021 20:16 IST

ग्रहण के दौरान निकलती है नुकसानदेह किरणें

नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार, "कुल सूर्य ग्रहण के दौरान जब चंद्रमा की डिस्क पूरी तरह से सूर्य को ढक लेती है, तो शानदार कोरोना केवल विद्युत चुम्बकीय विकिरण उत्सर्जित करता है, हालांकि कभी-कभी हरे रंग के साथ। वैज्ञानिकों ने सदियों से इस विकिरण का अध्ययन किया है।

DEC 03, 2021 19:30 IST

दुनिया के इन हिस्सों में होगा सूर्य ग्रहण

चार दिसंबर को इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। दक्षिणी गोलार्ध के ज्यादातर हिस्सों में अनुपम खगोलीय घटना नजर आएगी। हालांकि भारत में यह नजर नहीं आएगा।

DEC 03, 2021 18:52 IST

पूर्ण सूर्य ग्रहण किसे कहते हैं?

जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है और सूर्य की किरणें धरती तक नहीं पहुंच पाती। इस घटनाक्रम को पूर्ण सूर्य ग्रहण कहा जाता है. वहीं, जब चंद्रमा सूर्य को आंशिक रुप से ढक लेता है तो इस घटना को आंशिक सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

DEC 03, 2021 18:52 IST

यहां से देख सकते हैं सूर्य ग्रहण

टेलिस्‍कोप की मदद से देखने से ये सूर्य ग्रहण बहुत ही खूबसूरत दिखाई देगा. आप इसे  www.virtualtelescope.eu पर वर्चुअल टेलिस्‍कोप की मदद से देख सकते हैं।. इसके अलावा आप इसे यूट्यूब चैनल CosmoSapiens, Slooh पर लाइव भी देख सकते है।

DEC 03, 2021 18:52 IST

ग्रहण के दौरान तैयार किया गया खाना नहीं बनता जहर

NASA के वैज्ञानिकों के अनुसार इस मिथक को खारीज किया है कि पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान हानिकारक किरणें निकलती हैं जो तैयार किए गए भोजन को जहर बना देती हैं। अगर ऐसा होता तो पैंट्री में रखा खाना और खेत की फसलें भी प्रदूषित हो जातीं।

DEC 03, 2021 16:14 IST

नंगी आंखों से सूर्य को देखने से बचें

ग्रहण काल के दौरान सूर्य को नंगी आंखों से‌ देखने से बचना चाहिए। नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दिन सूर्य को कभी भी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। इस दिन सावधान रहें और आंखों की सुरक्षा के लिए एक्लिप्स ग्लास का उपयोग करें।

DEC 03, 2021 15:32 IST

NASA के मुताबिक सूर्य ग्रहण क्या होता है?

नासा के अनुसार, 'सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, पृथ्वी पर छाया डालता है, कुछ क्षेत्रों में सूर्य के प्रकाश को पूरी तरह या आंशिक रूप से ब्लॉक करता है। कुल सूर्य ग्रहण होने के लिए, सूर्य, चंद्रमा, और पृथ्वी एक सीधी रेखा में होनी जरूरी है।

DEC 03, 2021 14:34 IST

भारत में ऑनलाइन कैसे देख पाएंगे सूर्य ग्रहण?

सूर्य ग्रहण भारत में सीधे तौर पर दिखाई नहीं देगा, इसलिए इस साल के आखिरी बड़े ग्रहण की एक झलक पाने के इच्छुक लोग दूसरे विकल्प अपना सकते हैं। 4 दिसंबर के सूर्य ग्रहण का अंटार्कटिका के यूनियन ग्लेशियर से नासा के यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। घटना पर एक नज़र डालने के लिए आप लाइव ब्रॉडकास्ट में ट्यून कर सकते हैं या एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।

DEC 03, 2021 13:46 IST

कब लगता है सूर्य ग्रहण

जब चंद्रमा घूमते हुए सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है और पृथ्वी पर छाया डालते हुए कुछ क्षेत्रों में सूर्य के प्रकाश को पूरी तरह या आंशिक रूप से अवरुद्ध कर देता है, तब सूर्य ग्रहण लगता है। 

DEC 03, 2021 13:17 IST

10 जून को लगा था प‍िछला ग्रहण 

इससे पहले साल 2021 में 10 जून को सूर्य ग्रहण लगा था। इसकी तुलना में 4 द‍िसंबर का ग्रहण पूर्ण ग्रहण होगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण दोपहर 12:30 बजे से लेकर 01:33 तक रहेगा। 

DEC 03, 2021 13:05 IST

कहां द‍िखेगा पूर्ण ग्रहण

खगोल वैज्ञान‍िकों के अनुसार साल के अंतिम सूर्य ग्रहण को अंटार्ट‍िका में पूर्ण देखा जा सकता है। पूर्ण सूर्य ग्रहण में चंद्रमा के पीछे सूर्य पूरी तरह छ‍िप जाता है। 

DEC 03, 2021 13:02 IST

क्‍या भारत में द‍िखेगा ये ग्रहण

द‍िसंबर 2021 का सूर्य ग्रहण 4 घंटे के करीब रहेगा। हालांक‍ि ये भारत में दृश्‍य नहीं होगा। ये अफ्रीका और अमेरिका के कुछ ह‍िस्‍सों में देखा जा सकेगा। 

DEC 03, 2021 13:01 IST

2021 का आख‍िरी ग्रहण

4 द‍िसंबर को साल 2021 का आख‍िरी ग्रहण लगने जा रहा है। ह‍िंंदू कैलेंडर के मुताब‍िक ये मार्गशीर्ष अमावस्‍या के द‍िन लग रहा है।