अध्यात्म

Bhishma Niti: भीष्म पितामह की ये नीतियां, जो आपको जीवन के हर कदम पर दिलाएंगी सफलता

Bhishma Niti In Hindi: महाभारत युद्ध के समय भीष्म पितामह ने सबको जीवन जीने का सही तरीका बताया और हर क्षेत्र पर ज्ञान सिखाया। इनकी नीतियों को अपनाकर जीवन में सफलता पाई जा सकती है। आइए जानें सफलता के लिए भीष्म नीति।

Image

Bhishma Niti: भीष्म पितामह की ये नीतियां, जो आपको जीवन के हर कदम पर दिलाएंगी सफलता

Bhishma Niti In Hindi: भीष्म पितामह महाभारत के महान योद्धा थे। उन्होंने बाणों की शौय्या पर लेटकर जीवन के हर क्षेत्र पर बात की है। मृत्यु शौय्या पर लेटकर यु्धिष्ठिर के माध्यम से हर व्यक्ति को बहुत ही ज्ञान दिया। भीष्म के उपदेशों में राजनीति, जीवन दर्शन और धर्म की बात बताई है। भीष्म ने पांडवों को दानधर्म, राजधर्म, मोक्षधर्म, स्त्रीधर्म पर भी बाते कही हैं। भीष्म की ये नीतियां जीवन का मार्गदर्शन करती हैं और सही राह पर चलना सिखाती हैं। आइए जानते हैं भीष्म नीति के बारे में।

Bhishma Niti In Hindi (भीष्म नीति)

  1. जो भी व्यक्ति अधर्म और अन्याय का साथ देता है। उसको कभी ना कभी धर्म के आगे झुकना पड़ता है। हमेशा धर्म का ही साथ देना चाहिए। अंत में धर्म की ही विजय होती है।
  2. सत्ता हमेशा सुख भोगने के लिए प्राप्त होती है। सत्ता पर रहकर व्यक्ति की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। सत्ता प्राप्त करके त्याग का भाव रखना चाहिए।
  3. सत्ता में रहकर मनुष्य को अपने शासक को अपनी प्रजा को अपने पुत्र की तरह मानना चाहिए और उनका उसी प्रकार ध्यान रखना चाहिए।
  4. भीष्म पितामह के अनुसार खराब से खराब हालत में भी व्यक्ति को जीने की चाह रखना चाहिए। जीने के लिए अंत समय तक लड़ना चाहिए।
  5. अपने गुरु के लिए मान-सम्मान और प्रेम रखना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति एक बेहतर इंसान बनता है।
  6. हर समय में मनुष्य को मुश्किल हालात का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। मुश्किल से ही निकलकर व्यक्ति बेहतर इंसान बनता है।

भीष्म पितामह ने अपनी नीतियों में बताया है कि मनुष्य को अच्छा व्यवहार और विचार रखना चाहिए। इनकी नीतियों में जीवक के हर पहलू पर विशेष जोर दिया गया है। इनकी नीति को अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article