अध्यात्म

August Gayatri Jayanti 2024: अगस्त के महीने में कब है गायत्री जयंती, यहां जानिए तिथि और महत्व

Gayatri Jayanti 2024: गायत्री जयंती का त्योहार मां गायत्री की पूजा के लिए समर्पित है। इस माता गायत्री की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानते हैं कि अगस्त के महीने में गायत्री जयंती कब मनाई जाएगी और इसका महत्व।

Image

August Gayatri Jayanti 2024

August Gayatri Jayanti 2024: हिंदू धर्म में गायत्री जयंती के पर्व का बहुत ही खास महत्व है। शास्त्रों में माता गायत्री को वेदमाता के नाम से जाना जाता है। गायत्री माना को ज्ञान, बुद्धि और वेदों की देवी माना जाता है। गायत्री मंत्र सबसे पवित्र और शक्तिशाली मंत्रों में से एक है। गायत्री जयंती पर माता गायत्री की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। गायत्री जयंती के शुभ अवसर पर गायत्री मंत्र का जाप करने से साधक का आत्मविश्वास बढ़ता है। इसके साथ ही उसको सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। माता गायत्री की पूजा करने से और उनके मंत्र का जाप करने से साधक को आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं अगस्त के महीने में कब है गायत्री और इसके पर्व के महत्व के बारे में।

August Gayatri Jayanti 2024 (अगस्त गायत्री जयंती 2024 डेट)

हिंदू पंचांग के अनुसार गायत्री जयंती सावन महीने की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 18 अगस्त को सुबह 3:04 बजे से होगी। वहीं इस तिथि का समापन 19 अगस्त को सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर होगी। ऐसे में सावन महीने की गायत्री जयंती 19 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी।

गायत्री जयंती 2024 शुभ मुहूर्त (Gayatri Jayanti Shubh Muhurat 2024)

गायत्री जयंती के दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:36 बजे तक रहने वाला है। इस मुहूर्त में पूजा करना शुभ रहेगा। गायत्री जयंती पर शाम के समय 6:11 बजे से दोपहर 2:26 बजे तक रहेगा।

गायत्री जयंती महत्व (Gayatri Jayanti Importance)

हिंदू धर्म में गायत्री जयंती के त्योहार का विशेष महत्व है। इस दिन वेदमाता गायत्री की पूजा की जाती है। इस दिन गायत्री मंत्र का जाप करने से साधक को सेहत में सुधार मिलता है और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही गायत्री माता की पूजा करने से साधक की सारी मनोकामना की पूर्ति होती है।
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article