अध्यात्म

अगस्त महीने में जन्मे लोगों की राशि क्या होती है और कैसा होता है इनका स्वभाव

August Born People Zodiac Sign: अगस्त में जन्मे लोग मिलनसार स्वभाव के होते हैं। किसी को भी तुरंत अपना बना लेते हैं। एक बार जो ठान लेते हैं उसे करके ही दम लेते हैं। जानिए अगस्त में जन्मे लोगों की राशि क्या होती है और कैसा होता है इनका स्वभाव।

Image

August Born People Zodiac Sign And Personality

August Born People Zodiac Sign: अगस्त का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने में जन्मे जातकों की राशि सिंह या कन्या होती है। जिन लोगों का जन्म 23 जुलाई से 21 अगस्त के बीच होता है उनकी राशि सिंह होती है तो 22 अगस्त से 23 अगस्त के बीच जन्मे जातकों की राशि कन्या मानी जाती है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव को कन्या राशि के स्वामी बुध देव होते हैं। जानिए अगस्त के अंतर्गत आने वाली इन दोनों रााशियों का स्वभाव।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के लोग महत्वाकांक्षी, साफ़ चरित्र और लगनशील व्यक्ति होते हैं। ये लोग एक बार जो ठान लेते हैं उस काम को पूरा करके ही दम लेते हैं। ये जिद्दी स्वभाव के होते हैं। स्वतंत्र काम करने में विश्वास रखते हैं। किसी के अधीन रहकर काम करना इन्हें पसंद नहीं होता। ये काफी सोशल होते हैं। ये पल भर में किसी को भी अपना दोस्त बना सकते हैं। ये बोलने-चालने में माहिर और इस राशि के व्यक्ति रचनात्मक और विचारों से संतुलित होते हैं। ये लोग ईमानदार होते हैं। कभी किसी का विश्वास नहीं तोड़ते। दिमाग के देत होते हैं। इन लोगों के हृदय में किसी के लिए घृणा नहीं होती।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के लोग विनम्र और मृदुभाषी होते हैं। ये दोस्ती निभाने में माहिर माने जाते हैं। ये काफी ज्यादा इमोशनल भी होते हैं। किसी का दुख इनसें देखा नहीं जाता। ये लोग जीवन में आने वाली हर परेशानी का डटकर सामना करते हैं। जल्दी से घबराते नहीं हैं। इनके अंदर हर मुद्दे को समझने की गहरी समझ होती है। इन्हें खुद पर काफी नियंत्रण होता है। ये गलत कार्यों से खुद को दूर रखते हैं। ये कोई भी काम मन से करते हैं। अगर ठान लें तो उसे अंजाम तक पहुंचाकर ही दम लेते हैं। ये अनुशासित जीवनशैली पसंद करते हैं। रिश्तों के प्रति काफी ईमानदार होते हैं।

राशि अनुसार अगस्त मासिक राशिफल 2023, चुनें अपनी राशि

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article