अध्यात्म

Kumbh Rashifal, August 2023: कुंभ राशि वालों पर शनि साढ़े साती का सबसे कष्टदायी चरण, जानिए अपना अगस्त राशिफल

Kumbh Rashifal August 2023 (Aquarius Horoscope August 2023): कुंभ राशि वालों पर शनि साढ़े साती का सबसे कष्टदायी चरण चल रहा है। ऐसे में अगस्त महीना कुंभ राशि वालों के लिए मुश्किल हो सकता है। जानिए अगस्त महीने का अपना करियर, आर्थिक, लव, स्वास्थ्य और पारिवारिक राशिफल।

Image

Kumbh August Rashifal 2023, Aquarius 2023 August Horoscope In Hindi

Kumbh Rashifal August 2023 (Aquarius Horoscope August 2023): कुंभ राशि वालों को अगस्त के महीने में करियर, धन, परिवार और स्वास्थ्य मामले में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। इस महीने आपको अपने करियर और सेहत पर अधिक ध्यान देना होगा। शनि अपने ही मून साइन में वक्री अवस्था में मौजूद रहेंगे। जिसके कारण इस महीने खूब पैसा खर्च हो सकता है। खर्चों पर कंट्रोल नहीं करेंगे तो किसी से कर्ज तक लेना पड़ सकता है। आपको धन हानि की भी संभावना रहेगी। करियर में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। शुक्र की दशा के कारण जातकों को प्रेम संबंधों में परेशानी आ सकती है। जानिए अगस्त का ये महीना आपके परिवार, करियर, स्वास्थ्य, प्रेम आदि क्षेत्रों में आपको क्या कुछ देगा? पढ़ें अगस्त राशिफल को विस्तार से यहां।

कुंभ राशि अगस्त 2023 करियर राशिफल (Aquarius Career Horoscope August 2023)

अगस्त का महीना कुंभ राशि वालों के करियर के लिहाज से चुनौतियों से भरा हो सकता है। शनि अपनी ही राशि में पहले भाव में मौजूद हैं जिसके कारण आपको नौकरी में परेशानी आएगी और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने कार्यों को पूरा करने में बाधाएं आ सकती हैं। आप पर काम का दबाव ज्यादा रहने की संभावना है। पहले भाव में शनि की मौजूदगी के कारण आपको ऐसी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं जिनसें लाभ कम हानि ज्यादा होगी। कड़ी मेहनत के बाद भी काम में प्रशंसा ना मिलने के संकेत है। बिजनेस करने वाले जातकों को इस महीने अच्छा लाभ प्राप्त होने की कम ही संभावना है। सं

कुंभ राशि अगस्त 2023 आर्थिक राशिफल (Aquarius Money Horoscope August 2023)

कुंभ राशि वालों के लिए अगस्त का महीना धन से संबंधित मामलों के लिए चुनौतियों से भरा रह सकता है। इस महीने आपको धन का लाभ ना मिलने के संकेत हैं। ग्रहों की बुरी दशा के कारण आपके लिए अच्छा धन कमाना अगस्त में मुश्किल हो सकता है। आपको पैसों को लेकर इस महीने अधिक सतर्क रहना होगा नहीं तो धन का काफी नुकसान हो सकता है। आपको आर्थिक मामलों को लेकर योजना बनानी होगी। बिजनेस करने वाले जातकों को अपने प्रतिद्वंदियों से कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि अगस्त 2023 स्वास्थ्य राशिफल (Aquarius Health Horoscope August 2023)

कुंभ राशि वालों को इस महीने अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। महीने के पहले 15 दिन में आपको तनाव और कमर में दिक्कत झेलनी पड़ सकती है। आपको इस महीने ध्यान और योग में ध्यान लगाने की जरूरत होगी। अगस्त में लंबी यात्रा पर जाने से बचने का प्रयास करें। आपको पाचन से संबंधित परेशानी हो सकती है। बृहस्पति के तीसरे भाव में होने के कारण आपको सिरदर्द की दिक्कत हो सकती है।

कुंभ राशि अगस्त 2023 प्रेम व वैवाहिक राशिफल (Aquarius Love Horoscope August 2023)

कुंभ राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन के लिए ज्यादा खास नहीं रहेगा। आपका अपने प्रिय के साथ कुछ तनाव हो सकता है। वहीं अविवाहित जातकों का शादी का काम आगे के लिए टल सकता है। विवाहित जातकों के बीच सामंजस्य की कमी हो सकती है। प्रेम संबंधों में आकर्षण कम होगा। कुल मिलाकर इस महीने आप अपने साथी के साथ अच्छी लव लाइफ बनाए रखने में असफल रहेंगे।

कुंभ राशि अगस्त 2023 पारिवारिक राशिफल (Aquarius Family Horoscope August 2023)

कुंभ राशि के जातकों को इस महीने परिवार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

बृहस्पति के तीसरे भाव में होने से परिवार में खराब तालमेल और सामंजस्य की कमी देखने को मिलेगी। ऐसे में परिवार के सभी लोगों को आपस में समझ-बूझ के साथ चलना होगा। परिवार में जमीन-जायदाद को लेकर विवाद हो सकता है। परिवार में मूल्यों की कमी रहने के संकेत हैं।

कुंभ राशि अगस्त 2023 उपाय (Aquarius August 2023 Remedies)

तुला राशि वाले अगस्त महीने में उपाय के तौर पर शनिवार को शनि चालीसा का पाठ करें। साथ ही रोजाना 108 बार ॐ नमो नारायणाय का जाप करें।

अगस्त मासिक राशिफल 2023, चुनें अपनी राशि

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article