अध्यात्म

Mithun Rashifal, August 2023: मिथुन राशि वालों का अगस्त महीने का करियर, आर्थिक, लव और स्वास्थ्य राशिफल

Mithun Rashifal August 2023 (Gemini Horoscope August 2023): मिथुन राशि वालों के लिए अगस्त का महीना कैसा रहेगा? जानिए अपना करियर, आर्थिक, स्वास्थ्य, प्रेम और पारिवारिक राशिफल।

Image

Gemini August Horoscope 2023, Mithun August Rashifal 2023

Mithun Rashifal August 2023 (Gemini Horoscope August 2023): मिथुन राशि वालों को अगस्त महीने में धन लाभ कमाने के कई अच्छे मौके मिलेंगे। बृहस्पति और राहु के ग्यारहवें भाव में होने के कारण मिथुन राशि वालों के लिए अगस्त का महीना शानदार रहेगा। लेकिन सेहत के लिहाज से ये महीना थोड़ा कमजोर दिखाई दे रहा है। ऐसे में आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। तनाव से भी बचकर रहें। प्रेम संबंधों के लिए अगस्त महीना बढ़िया है। जानिए इस महीने मिथुन राशि वालों को परिवार, करियर, स्वास्थ्य, प्रेम आदि क्षेत्रों में क्या कुछ मिलेगा।

मिथुन राशि अगस्त 2023: करियर राशिफल (Gemini Career Horoscope August 2023)

अगस्त महीना आपके करियर के लिहाज से शानदार रहने वाला है। इस महीना नौकरी में कई अच्छे अवसर मिलेंगे जरूरत होगी उन अवसरों का जमकर लाभ उठाने की। मौजूदा नौकरी में अच्छा प्रमोशन मिलेगा। विदेश यात्रा का अवसर भी प्राप्ति हो सकता है। इस महीने कार्यक्षेत्र पर आप अपने कौशल का अच्छे से प्रदर्शन कर पायेंगे।

मिथुन राशि अगस्त 2023: आर्थिक राशिफल (Gemini Money Horoscope August 2023)

मिथुन राशि वालों के लिए आर्थिक तौर पर ये महीना शानदार रहेगा। बृहस्पति अनुकूल दिशा में है जो अच्छा धन कमाने में मदद करेगा। इस महीने आप जमकर पैसा कमाएंगे साथ ही बचत कर पाने में भी सफल रहेंगे। इस महीने अच्छा धन लाभ होगा। बिजनेस में भी कई नए अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि अगस्त 2023: स्वास्थ्य राशिफल (Gemini Health Horoscope August 2023)

इस महीने मिथुन राशि वालों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। कुछ भी उल्टा-सीधा खाने से बचें। बेवजह का तनाव न लें। नसों से संबंधित परेशानी हो सकती है। गंभीर रोग की चपेट में नहीं आएंगे।

मिथुन राशि अगस्त 2023: प्रेम व वैवाहिक राशिफल (Gemini Love Horoscope August 2023)

मिथुन राशि वालों के प्रेम संबंधों के लिहाज से ये महीना शानदार रहेगा। आपको प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। प्रेमी जातकों के बीच अच्छी समझ बनी रहेगी। शादी से जुड़ा बड़ा फैसला आप इस महीने कर सकते हैं।

मिथुन राशि अगस्त 2023: पारिवारिक राशिफल (Gemini Family Horoscope August 2023)

अगस्त का महीना मिथुन जातकों के पारिवारिक रिश्तों के हिसाब से अच्छा रहेगा। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। परिवार वालों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। लेकिन 18 अगस्त के बाद से परिवार में सामंजस्य की कमी हो सकती है।

मिथुन राशि अगस्त 2023: उपाय (Gemini August 2023 Remedies)

मिथुन राशि के जातक प्रतिदिन 41 बार ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र और 41 बार ॐ बुधाय नम: मंत्र का जाप करें। साथ ही बुधवार के दिन विकलांग लोगों को भोजन कराएं। इससे आपके लिए महीना शुभ रहेगा।

अगस्त मासिक राशिफल 2023, चुनें अपनी राशि

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article