अध्यात्म

नौकरी और प्रमोशन की समस्या दूर कर देंगे रविवार के ये 5 उपाय, जरूर अपनाएं

Astrological Remedies For Job And promotion: अच्छी नौकरी और पैसा तो लगभग लाइफ सेट हो जाती है। हर कोई चाहता है कि उसके पास अच्छी नौकरी हो, लेकिन अच्छी नौकरी मिलना काफी मुश्किल हो गया है। किसी के पास नौकरी तो है पर प्रमोशन नहीं हो रहा है। अगर आप भी इन सभी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो आपको कुछ ऐसे अचूक उपाय करने चाहिए, जो हर रविवार को करने से आपकी इन समस्याओं का समाधान कर देंगे।

Image

रविवार के इन उपायों से मिलेगा प्रमोशन

Astrological Remedies For Job And promotion: अगर आप अच्छी नौकरी या प्रमोशन को लेकर परेशान हैं तो रविवार का दिन आपकी इस समस्या के समाधान के लिए सबसे अच्छा है। दरअसल रविवार सूर्य का दिन है और सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। रविवार के दिन सूर्य का पूजन करने से जीवन की सभी समस्याओं का अंत हो जाता है। जब आप रविवार के दिन शास्त्रों में वर्णित कुछ उपायों को करते हैं तो आपकी अच्छी नौकरी भी मिलती है, इसके साथ ही प्रमोशन के भी रास्ते खुल जाते हैं। इन उपायों को 11 से 21 रविवार लगातार करने से आप अपनी लाइफ में चेंज देखेंगे। आइए जानते हैं कि रविवार के दिन आप किन उपायों को कर सकते हैं।

तांबे के लोटे से सूर्य को जल चढ़ाएं

सुबह सूर्योदय के समय स्नान करके तांबे का लोटा लें। उसमें शुद्ध जल, थोड़ा लाल चंदन और कुछ लाल फूल डालें। पूर्व दिशा में खड़े होकर धीरे-धीरे सूर्य को अर्घ्य दें। यह उपाय सरकारी नौकरी की बाधा दूर करता है और उच्च अधिकारियों का सहयोग दिलाता है।

गेहूं और गुड़ का दान

लगभग डेढ़ किलो गेहूं और आधा किलो गुड़ लाल कपड़े में बांधकर किसी मंदिर या ब्राह्मण को दान करें। यह दान रुके हुए प्रमोशन दिलाता है और नई जॉब के दरवाजे खोलता है।

आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ

रविवार को स्नान करके लाल आसन पर बैठें और कम से कम तीन बार आदित्य हृदय स्तोत्र पढ़ें। यह स्तोत्र बॉस का गुस्सा शांत करता है, इंटरव्यू में सफलता दिलाता है और करियर में विजय प्रदान करता है।

रविवार व्रत और लाल चंदन तिलक

दिन भर नमक रहित भोजन करें ।गेहूं की रोटी, गुड़, फल लें। स्नान के बाद लाल चंदन का तिलक माथे और गले पर लगाएं। यह उपाय खासकर सरकारी नौकरी और उच्च पद दिलाने में चमत्कारी है।

सूर्य मंदिर या घर में घी का दीपक

घर के पूजा स्थान पर या सूर्य मंदिर में शुद्ध घी का दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय मन में नौकरी या प्रमोशन की कामना करें। लगातार 11 रविवार करने से रुके काम तेजी से बनने लगते हैं।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article