Zodiac Traits List:अपने ख‍िलाफ कुछ नहीं सुन सकते ये 5 राश‍ि वाले लोग, जरा सी बात सीधे लगती है द‍िल पर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2022, 06:02 AM IST

Zodiac Signs behavior: हर राशि के लोगों का स्वभाव भिन्न-भिन्न प्रकार का होता है। यहां आप वैसे 5 राशियों के बारे में जान सकते हैं, जिन्हें आलोचना सुनना बिल्कुल पसंद नहीं होता है।

Zodiac Traits List:अपने ख‍िलाफ कुछ नहीं सुन सकते ये 5 राश‍ि वाले लोग, जरा सी बात सीधे लगती है द‍िल पर

Behavior of Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि के लोगों का स्वभाव अलग-अलग होता है। कुछ राशि के लोग मेहनती होते है, तो कुछ लोग भावुक स्वभाव के होते हैं। आज हम आपको वैसी 5 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें आलोचना बर्दाश्त करने की बिल्कुल क्षमता नहीं होती है। इस राशि के लोग बहुत ही संवेदनशील स्वभाव के होते है। जो भी इनकी आलोचना करता है, उनसे वह दूरी बना लेते हैं। तो आइए जानते हैं वह कौन सी पांच राशियां हैं।

आलोचना बर्दाश्त नहीं करने वाली 5 राशियां

1. कर्क राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क राशि के लोग बहुत ही संवेदनशील स्वभाव के होते हैं। यदि उनकी कोई आलोचना उनके सामने करें, तो वह उस व्यक्ति से बात नहीं करते है या फिर उससे हमेशा के लिए दूरी बना लेते हैं।

2. कन्या राशि
कन्या राशि के लोग खुद को सबसे ज्ञानी और चतुर व्यक्ति समझते हैं। उन्हें लगता है कि उनमें किसी प्रकार की खामी नहीं है। जब भी उनकी कोई आलोचना करता है, तो वह उस व्यक्ति से दूरी बना लेते है।

3. तुला राशि
तुला राशि के लोगों का यदि कोई अपमान या उनके गुणों की आलोचना करता हैं, तो वह खुद को बहुत ही अपमानित समझते हैं। ऐसे लोग जब तक शांत नहीं होते है, तब तक वह किसी से बात करना पसंद नहीं करते हैं।

4. धनु राशि
धनु राशि के लोग आलोचना जैसी चीजों से काफी नफरत करते है। यदि उनकी गलतियों को कोई सुधारने या उन्हें उनकी मदद करने की कोशिश करता हैं, तो वह उस व्यक्ति से नफरत करने लगते हैं। धनु राशि के लोगों को ऐसा लगता है, कि वह हमेशा सही है।

5. मीन राशि
मीन राशि के लोग आलोचना सुनने के बाद बहुत बुरी प्रतिक्रिया देते हैं। वह हर बात को व्यक्तिगत रूप से लेते हैं। ऐसे लोग स्वभाव से बेहद संवेदनशील होते हैं। 

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है। 

End of Article