Vastu Tips: खरीदारी करने से पहले जान लें किस दिन कौन सी चीज खरीदना होता है शुभ व अशुभ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 12, 2022, 09:13 PM IST

Best Day For Purchasing: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर दिन किसी न किसी भगवान और ग्रह से संबंधित होते हैं। इन दिनों में जो कार्य किया जाता है, उसका शुभ और अशुभ प्रभाव व्यक्ति के जीवन में पड़ता है।

Vastu Tips: खरीदारी करने से पहले जान लें किस दिन कौन सी चीज खरीदना होता है शुभ व अशुभ

Best Day For Purchasing In Vastu: हिंदू धर्म में हर दिन का विशेष महत्व होता है। हर दिन किसी न किसी ग्रह या ईश्वर को समर्पित होते हैं। व्यक्ति के जीवन में भी इन सात दिनों का विशेष महत्व होता है। प्रत्येक कार्य के लिए समय और मुहूर्त तय किया गया है, ताकि कोई भी कार्य का परिणाम शुभ हो। ज्योतिष विज्ञान में शुभ और अशुभ दिन के बारे में विस्तार से बताया गया है, इसलिए खरीदारी करते समय शुभ और अशुभ दिन का विशेष ध्यान देना चाहिए। जैसे शनिवार के दिन तेस, नमक खरीदना अशुभ माना जाता है वैसे ही ऐसे ही बाकी दिनों में क्या खरीदना चाहिए क्या नहीं खरीदना चाहिए इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं सप्ताह के 7 दिनों में किन चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है।

सोमवार

सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इन इलेक्ट्रॉनिक से जुड़े सामान जैसे कंप्यूटर, मोबाइल खरीदना अशुभ माना जाता है, जबकि इस दिन अनाज व डेयरी का सामान और बर्तन खरीदना लाभकारी माना जाता है।

मंगलवार

मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन भगवान हनुमान की आराधना की जाती है। मंगलवार के दिन जूते चप्पल या लोहा का सामान खरीदने से बचना चाहिए।

बुधवार 

बुधवार का दिन भगवान गणेश व मां सरस्वती को समर्पित होता है। हिंदू धर्म के मुताबिक इस दिन दवाइयां, बर्तन या फिश एक्वेरियम खरीदने से बचना चाहिए। इस दिन किताबें या स्टेशनरी का सामान खरीदना शुभ माना जाता है।

बृहस्पतिवार

बृहस्पतिवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन बर्तन या कोई नुकीली चीज खरीदने से बचना चाहिए। इस दिन इलेक्ट्रॉनिक व प्रॉपर्टी से संबंधित जमीन खरीदना शुभ दि माना जाता है।

शुक्रवार

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन इलेक्ट्रॉनिक का सामान प्रॉपर्टी खरीदना अच्छा नहीं माना जाता है। इस दिन पूजा का सामान कपड़े यह चीजें खरीद सकते हैं।

शनिवार 

शनिवार के दिन सरसों का तेल, तिल का तेल, नमक नहीं खरीदना चाहिए। इसके विपरीत इस दिन मशीनरी और फर्नीचर खरीदना शुभ माना जाता है।

रविवार

रविवार के दिन लोहे से संबंधी वस्तुओं को खरीदना अशुभ माना जाता है। लेकिन इस दिन लाल रंग की वस्तु, गेहूं और दवाइयां खरीदी जा सकती हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

End of Article