13 जून 2022 का पंचांग: श्री रामचरितमानस का पाठ करें, जानें सोमवार का शुभ- अशुभ मुहूर्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 12, 2022, 03:32 PM IST

Aaj ka Panchang 13 June 2022: शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। माता पार्वती जी की स्तुति करें। यहां पढ़ें सोमवार का पंचांग और जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त।

13 जून 2022 का पंचांग: श्री रामचरितमानस का पाठ करें, जानें सोमवार का शुभ- अशुभ मुहूर्त

13 June 2022 Ka Panchang: आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है तथा 09:05 रात्रि के बाद पूर्णिमा है। अनुराधा नक्षत्र है। आज सोमवार  का पावन व्रत रहें। आज दुर्गा जी की उपासना के साथ भगवान शिव जी की पूजा भी करें। आज सोमवार का व्रत रहें।माता दुर्गा की उपासना करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। शिवपुराण के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। माता पार्वती जी की स्तुति करें। आज धार्मिक पुस्तक के दान का बहुत महत्व है। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। आज दान  का अनन्त पुण्य है। आज सोमवार है, शिव पूजा के साथ साथ तंत्र में महामृत्युंजय मंत्र के उपासना का महान दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 13 जून 2022 (Today Panchang)

दिनांक 13 जून 2022  
दिवस सोमवार
माह

ज्येष्ठ,शुक्ल पक्ष

तिथि चतुर्दशी 09:05 रात्रि तक फिर पूर्णिमा
सूर्योदय

05:24 am

सूर्यास्त 07:19 pm
नक्षत्र अनुराधा
सूर्य राशि वृष
चन्द्र राशि

वृष

करण

गरज

योग

सिद्ध

अभिजीत मुहूर्त  11:57 am से 12:49 pm तक
विजय मुहूर्त 02:24 pm से 03:15 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:04 pm से 06:35 pm तक

राहुकाल का समय प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

End of Article