India Afghanistan Ties: अफगानिस्तान के लोगों के लिए भारत की मानवीय सहायता लगातार जारी है। इसी क्रम में भारत ने अफगानिस्तान को जीवनरक्षक दवाओं और जरूरी चिकित्सा सामग्री की नई खेप भेजी है। विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, यह चिकित्सा सामग्री काबुल के एक सरकारी अस्पताल के लिए भेजी गई है।
विदेश मंत्रालय ने एक्स पर अफगानिस्तान को भेजी गई जीवनरक्षक दवाओं की नई खेप की तस्वीरें साझा कीं। विदेश मंत्रालय ने कहा, ''अफगानिस्तान के लोगों को भारत की मानवीय मदद जारी है। भारत से एक और खेप काबुल पहुंच गई है, जिसमें शहर के सरकारी अस्पताल के लिए जीवन रक्षक दवाएं और मेडिकल इस्तेमाल की चीजें शामिल हैं। अफगान लोगों को भारत की मानवीय मदद का मुख्य मुद्दा स्वास्थ्य है।''
