क्रिकेट

बटलर की बराबरी कर डेविड मिलर ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर ने एमएस धोनी को रिकॉर्ड तोड़ दिया। मिलर के अलावा तेंबा बावुमा ने भी 116 गेंद में 103 रन की पारी खेली।

Image

डेविड मिलर (साभार-X)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर ने एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मिलर ने 152.69 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए केवल 93 गेंद में 12 चौके और 9 छक्के की मदद से 142 रन की पारी खेली। इतना ही नहीं उन्होंने कप्तान तेंबा बावुमा के साथ चौथे विकेट के लिए 156(132) रन की साझेदारी की। मिलर के अलावा तेंबा बावुमा ने भी 116 गेंद में 103 रन की पारी खेली।

तोड़ दिया एमएस धोनी का रिकॉर्ड

डेविड मिलर का यह वनडे में 8वां शतक था। इसके साथ ही उन्होंने नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ने के मामले में एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। धोनी ने नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए 7 शतक जड़े थे। मिलर ने जोस बटलर बटलर के (8 शतक) की बराबरी कर ली। इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक शतक जड़ने के मामले में मिलर ने क्विंटन डिकॉक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिलर का यह चौथा शतक था। डिकॉक के नाम 3 शतक है। इस लिस्ट में टॉप पर फाफ डु प्लेसिस हैं। डुप्लेसिस ने 21 पारी में 5 शतक जड़े थे।

नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक शतक

8 - जोस बटलर,

8 - डेविड मिलर*,

7 - एमएस धोनी,

7 - युवराज सिंह।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक

5 - फाफ डु प्लेसिस (21 पारियां)

4 - डेविड मिलर (28 पारियां)*,

3 - क्विंटन डी कॉक (32 पारियां),

3 - हर्शल गिब्स (44 पारियां)।

मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मिलर और बावुमा की शतकीय पारी के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 365 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जैक एडवर्ड्स ने 5 और जोश हेजलवुड ने 3 विकेट चटकाए।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article