तिरुवनंतपुरम: वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज जस्टिन ग्रीव्स ने भारत के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में शतक जड़कर अपना नाम रिकॉर्ड बुक्स में दर्ज करा लिया है। जॉन कैंपबेल के साथ पारी की शुरुआत करने आए ग्रीव्स ने 42 गेंद में 10 चौके की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। अपनी शानदार बल्लेबाजी को जारी रखते हुए उन्होंने 104 गेंद में 12 चौकों के साथ अपना शतक भी पूरा कर लिया। ग्रीव्स 101(108) रन बनाकर कुलदीप
करियर का पहला वनडे शतक जड़ने वाले तीसरे उम्रदराज कैरेबियाई
यह उनके वनडे करियर का पहला शतक है। इसके साथ ही उनके नाम सबसे अधिक उम्र में वनडे में पहला शतक जड़ने वाले कैरेबियाई खिलाड़ियों की सूची में तीसरे पायदान पर दर्ज हो गया। ग्रीव्स ने 32 साल 213 दिन की उम्र में पहला वनडे शतक जड़ा है। वेस्टइंडीज के लिए सर्वाधिक उम्र में शतक जड़ने का रिकॉर्ड क्लेटन लेंबर्ट के नाम दर्ज है। वो साल 1998 में पोर्ट ऑफ स्पेन में इंग्लैंड के खिलाफ 36 साल 57 दिन की उम्र में वनडे में शतकवीर बने थे। शामराह ब्रूक्स ने नीदरलैंड के खिलाफ एम्स्टेलवीन में 33 साल 246 दिन की उम्र में वनडे करियर का पहला शतक जड़ा था। वो इस सूची में दूसरे पायदान पर हैं।
पहले विकेट के लिए की शतकीय साझेदारी
पहले विकेट के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने जॉन कैंपबेल के साथ शतकीय साझेदारी की। भारतीय सरजमीं पर विंडीज के लिए यह वनडे में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का नया रिकॉर्ड है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दोनों ने 6.1 ओवर में विंडीज को 50 रन के पार पहुंचा दिया और इसके बाद पहले विकेट के लिए 82 गेंद में शतकीय साझेदारी पूरी कर ली। 135 के स्कोर पर कैंपबेल 62(60) रन बनाकर पवेलियन लौटे। विंडीज की टीम अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ा गई और अंत में 50 ओवर में 7 विकेट पर 295 रन बना सकी। आमिर जुगनू ने 58(43) और रोस्टन चेज ने 24(32) रन की पारी खेलकर वेस्टइंडीज को 50 ओवर में 7 विकेट पर 295 रन तक पहुंचा दिया।
