Vastu Tips for Sleeping: सोते समय कर रहे हैं ये गलतियां तो हो जाएं सावधान, वरना पड़ेगा बुरा असर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 24, 2022, 06:08 AM IST

Vastu Tips For success:सोने की सही दिशा का प्रभाव हमारे जीवन में काफी पड़ता है, इसलिए सोते समय सही दिशा का ध्यान रखना बेहत जरूर है। गलत दिशा में सोने से व्यक्ति को स्वास्थ्य से लेकर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Vastu Tips for Sleeping: सोते समय कर रहे हैं ये गलतियां तो हो जाएं सावधान, वरना पड़ेगा बुरा असर
Photo Credit: Instagram

Vastu Tips For Right Direction Of Sleeping: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में काफी प्रभाव पड़ता है, इसलिए व्यक्ति वास्तु के अनुसार ही चीजों को सही ढंग से रखने की कोशिश करता है। मान्यता है कि अगर वास्तु के अनुसार व्यक्ति की सही दिशा हो तो उसके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। कई लोग वास्तु के अनुसार ही मकान की दिशा रखते हैं। वहीं वास्तु के विपरीत दिशा में चीजों को रखने से इंसान पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए घर के बड़े बुजुर्ग उल्टी दिशा में बैठना, सोना और खाने से हमेशा रोकते हैं। यही नहीं वास्तु का प्रभाव सोने पर भी पड़ता है। वास्तु के अनुसार सोते समय सही दिशा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। वरना इससे कई परेशानियां हो सकती हैं। रात में सोते समय आपका सिर किस दिशा में है इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार किन गलतियों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए...

इस दिशा में सोने से बचे

वास्तु के अनुसार सोते समय कभी भी उत्तर दिशा की ओर सिर और दक्षिण दिशा की ओर पैर नहीं करना चाहिए। इससे नींद अच्छे से नहीं आती है और स्वास्थ्य में भी प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा व्यक्ति मानसिक बीमारियों से भी घिर जाता है। मान्यता है कि दक्षिण दिशा में पैर करके सोने से व्यक्ति की उम्र भी कम हो जाती है। इसलिए इस दिशा में सोने से बचना चाहिए।

इस दिशा में करना चाहिए सिर

वहीं दक्षिण दिशा की ओर सिर और उत्तर दिशा की ओर पैर करना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि दिशा में सोने से व्यक्ति के अंदर सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है व कई रोगों से व्यक्ति को मुक्ति मिलती हैं।
 
गंदे पैर लेकर नहीं सोना चाहिए

इसके अलावा सोते समय हमेशा पैरों को धोकर ही बिस्तर में सोने के लिए जाना चाहिए। गंदे पैर लेकर बिस्तर में सोना अशुभ माना जाता है। माना जाता है गंदे पैर लेकर सोने से बुरे सपने आते हैं व बार बार नींद टूटने की समस्या होती है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

End of Article