Kitchen Vastu Tips: घर में बरकत चाहते हैं तो रसोई में कभी खत्म ना होने दें ये 5 चीजें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 27, 2022, 03:14 PM IST

Vastu Tips: किचन से जुड़े ऐसे कई सामान होते हैं जिन्हें घर की बरकत का सूचक माना जाता है। इन चीजों को मां अन्नापूर्णा का स्वरूप भी माना जाता है। इसलिए इन सामानों को कभी भी किचन से पूरी तरह खत्म नहीं करना चाहिए।

Kitchen Vastu Tips: घर में बरकत चाहते हैं तो रसोई में कभी खत्म ना होने दें ये 5 चीजें

Vastu Tips For Kitchen: रसोई पूरे घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। रसोई सुख और समृद्धि का प्रतीक होता है। क्योंकि इस कमरे में साक्षात मां अन्नापूर्णा और देवी लक्ष्मी का वास होता है। हम सभी जानते हैं कि घर के लिए वास्तु की अहम भूमिका होती है। अगर घर का वास्तु सही हो तो सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर धन-वैभव व सुख-समृद्धि से भरा होता है। रसोई पूरे घर का वह खास स्थान होता है जहां घर के सदस्यों के लिए भोजन बनता है। हर व्यक्ति यह चाहता है कि उसके घर पर अन्न और धन की कभी कमी न रहे। घर के किसी व्यक्ति तो कभी भूखा पेट ना सोना पड़े। इसलिए लिए जरूरी है कि घर पर बरकत बनी रहे।

रसोई घर में कई तरह के अनाज और सामान भरे होते हैं। लेकिन इनमें से 5 चीजें अहम मानी जाती है। इन पांच चीजों के घर पर रहने से मां लक्ष्मी और अन्नापूर्णा प्रसन्न होती हैं और घर पर वास करती हैं। इसलिए कभी भी अपनी रसोई से इन चीजों को खत्म ना होने दें। वास्तु के अनुसार, इन चीजों के खत्म होते ही घर पर नकारात्मकता आने लगती है और मां लक्ष्मी रूठ जाती है। जिस कारण आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जानते हैं क्या है वो चीजें, जिन्हें रसोई से पूरी तरह कभी भी खत्म नहीं करना चाहिए।

चावल (Rice)

चावल हर घर में पाया जाता है और हर घर में यह रोजाना पकाया भी जाता है। चावल का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। रसोई में चावल खत्म होते ही शुक्र का प्रभाव भी खत्म होने लगता है। इसलिए कभी भी पूरी तरह से रसोईघर पर चावल खत्म न होने दें। इससे भौतिक सुख में भी कमी आती है। ऐसा कहा जाता है कि रसोई घर के साथ ही घर के मंदिर में भी थोड़ा चावल रखना चाहिए।

आटा (Flour)

चावल की तरह आटा भी अहम अनाज होता है,जिसका इस्तेमाल हर घर पर किया जाता है। कहा जाता है रसोईघर से आटा पूरी तरह से खत्म होने पर इसका प्रभाव मान-सम्मान पर पड़ता है। घर-परिवार, रिश्तेदार और कार्यस्थल पर व्यक्ति के सम्मान में कमी आने लगती है। इसलिए कभी भी रसोई में आटा का डब्बा पूरी तरह खाली न होने दें।

हल्दी (Turmeric)

धार्मिक दृष्टिकोण से हल्दी को शुभ माना जाता है। हल्दी का इस्तेमाल खाने-पीने से लेकर पूजा-पाठ में भी किया जाता है। हल्दी का संबंध गुरु से होता है। कहा जाता है कि हल्दी के खत्म होते ही किसी अशुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इसलिए हल्दी को भी पूरी तरह से खत्म ना होने दें। साथ ही हल्दी खत्म होने पर किसी से उधार भी नहीं लेनी चाहिए। 

नमक (Salt)

नमक के बिना कोई भी खाना स्वादहीन लगता है। उसी तरह नमक की कमी रसोई घर के लिए भी नकारात्मकता लाती है। नमक की कमी से वास्तु दोष लगता है और घर पर आर्थिक संकट छा जाता है। इसलिए अपनी रसोई से पूरी तरह से नमक खत्म होने न दें। साथ ही नमक उधार भी नहीं लेनी चाहिए। बहुत जरूरी होने पर किसी से नमक मांगना पड़े तो उसे कुछ पैसे जरूर दें।

दूध (Milk)

घर पर कभी भी दूध समाप्त ना होने दें। क्योंकि घर पर जब भी कोई मेहमान आता है तो उन्हे हम चाय देते हैं। मेहमान के आने पर अगर समय पर दूध ना रहे तो इसे उनका अनादर समझा जाता है। मेहमानों का अनादर होने से वास्तु दोष लगता है। 

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)
 

End of Article