देश

शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई तेज, लिव-इन-पार्टनर श्रद्धा दूबे समेत 3 पर 25-25 हजार का इनाम, तीनों हैं फरार

शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी श्रद्धा दूबे समेत तीन आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। अन्य आरोपियों में रश्मि दूबे और तनवीर अली शामिल हैं। पुलिस तीनों की गिरफ्तारी के लिए तलाश अभियान चला रही है।

Image

लखनऊ शिवा शर्मा केस में पुलिस का शिकंजा, श्रद्धा दूबे समेत 3 पर इनाम घोषित।

Photo : Twitter

शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मामले की मुख्य आरोपी श्रद्धा दूबे समेत तीन आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

श्रद्धा दूबे समेत तीन आरोपियों पर इनाम घोषित

पुलिस ने शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दूबे, रश्मि दूबे और तनवीर अली पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। इनाम घोषित किए जाने के बाद आरोपियों की तलाश तेज किए जाने की बात सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, शिवा शर्मा हत्याकांड के बाद से मुख्य आरोपी श्रद्धा दूबे फरार चल रही है। पुलिस उसकी तलाश में सरगर्मी से जुटी है। वहीं, मामले में रश्मि दूबे और तनवीर अली की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

9 अक्टूबर को चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी शिवा की मौत

शिवा शर्मा की 9 अक्टूबर को लखनऊ के अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी। उनकी मां रंजना शर्मा ने श्रद्धा दूबे पर बेटे को धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि श्रद्धा प्रभावशाली लोगों से संबंध होने का हवाला देकर शिवा पर दबाव बनाती थीं और उन्हें जेल भिजवाने की धमकी देती थीं। शिवा की मां की शिकायत के आधार पर श्रद्धा दूबे, उनकी बहन रश्मि, ड्राइवर आदिल समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या सामने आया?

8 वर्षीय शिवा शर्मा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शरीर पर 11 बाहरी चोटों और अंदरूनी चोटों से जुड़ी छह श्रेणियों का उल्लेख है। रिपोर्ट में दोनों फेफड़ों में चोट, लिवर और तिल्ली को नुकसान, अंदरूनी रक्तस्राव और दाईं पेल्विक हड्डी में फ्रैक्चर जैसी बातें दर्ज हैं।

डॉक्टरों ने चोटों के कारण हुए सदमे और अत्यधिक रक्तस्राव को मौत की वजह बताया है। हालांकि, इन चोटों के आधार पर अपने आप यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि शिवा को धक्का दिया गया था या वह खुद नीचे गिरे थे। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट को दूसरे साक्ष्यों के साथ मिलाकर देख रही है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article