Do Not Ignore These Signs: जब भी हम घर से बाहर निकलते हैं तो कोई ना कोई काम ही होता है। हमारे मन में बस यही चलता है कि वह जल्दी से पूरा हो जाए। कभी-कभी ऐसा होता है कि घर से निकलते वक्त हमें कुछ ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिसे देख कर हमारे मन में संशय पैदा हो जाता है। हमें ऐसा लगने लगता है कि कोई ना कोई अनहोनी या कुछ ना कुछ गलत होने वाला है। बड़े बुजुर्ग भी हमेशा बाहर निकलते वक्त कुछ चीजों से बचने की सलाह देते हैं। ऐसी चीजों को नजरअंदाज भी नहीं किया जाना चाहिए। वास्तु के अनुसार इन चीजों को नजरअंदाज करने पर कोई भी अशुभ घटना घट सकती है। आइए जानते हैं वह कौन सी चीजें हैं जिन्हें घर से निकलते वक्त कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए...
अचानक छींकना माना जाता है अशुभ
अगर आप कोई अच्छा काम करने के लिए घर से निकल रहे हैं और कोई छींक दें तो यह अशुभ माना जाता है। अगर यह छींक बिना बीमारी या मौसमी छींक है तो इसका कोई महत्व नहीं होता, लेकिन अगर यह अचानक बिना बीमारी की छींक है तो यह अशुभ माना जाता है। इससे आपका काम भी बिगड़ सकता है। इसलिए किसी व्यक्ति के छींकने के बाद कुछ देर तक घर में रुक जाना चाहिए।
कीचड़ में पैर पड़ना अशुभ
वहीं अगर घर से निकलते वक्त आपका पैर किसी कीचड़ या गोबर में पड़ जाए तो समझ लीजिए कि कोई समस्या आने वाली है। यह किसी अनहोनी का संकेत है। ऐसा होने पर आप तुरंत उसे धो लें और रास्ते में किसी मंदिर में कुछ भेंट यानी पैसे निकालकर पंडित तो दे दें। इससे अनहोनी टल सकती है।
बिल्ली का रास्ता काटना होता है अशुभ
इसके अलावा घर से निकलते वक्त अगर बिल्ली रास्ता काट जाए या कुत्ता आपको देखकर भौंकने लगे तो समझ लीजिएगा आपके साथ कुछ अशुभ होने वाला है। ऐसे में आपको थोड़ा इंतजार कर लेना चाहिए। इससे बिगड़े काम टल जाते हैं।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

