क्रिकेट

दिल्ली कैपिटल्स से क्यों बाहर किए गए कुलदीप यादव, कोच सौरव गांगुली ने दिया जवाब

Sourav Ganguly On DC Releasing Kuldeep Yadav: भारत के शीर्ष स्पिनरों में शुमार कुलदीप यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2027 नीलामी से पहले रिलीज कर दिया है। अब टीम के मुख्य कोच सौरव गांगुली ने इसकी वजह बताई है।

Image

सौरव गांगुली ने बताया कुलदीप यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने क्यों रिलीज किया (BCCI/PTI)

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच सौरव गांगुली ने कहा कि कुलदीप यादव को बाहर करके उनकी जगह ऋषभ पंत को टीम में शामिल करना ’बहुत मुश्किल’ फैसला था, लेकिन टीम को ’संतुलन’ बनाने के लिए एक भारतीय बल्लेबाज की जरूरत थी। गांगुली ने जियोस्टार से कहा, "यह मुश्किल सौदा था क्योंकि कुलदीप एक बहुत ही खास क्रिकेटर हैं। वह लंबे समय तक दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े हुए थे लेकिन 10 टीमों के आईपीएल में संतुलन बनाना बेहद महत्वपूर्ण होता है।"

उन्होंने कहा, "हम एक बल्लेबाज की तलाश में थे। हमें ऋषभ पंत के रूप में घरेलू बल्लेबाज मिला, जिन्होंने दिल्ली के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। मेरी नजर में वह बेहतरीन क्रिकेटर हैं। लेकिन कुलदीप को बाहर करना बहुत मुश्किल फैसला था। अक्षर (पटेल) और आशुतोष को बाहर नहीं किया जा सकता था। वे हमारी टीम के महत्वपूर्ण अंग हैं।"

दिल्ली की टीम में इस बार स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क नहीं होंगे, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की अपनी राष्ट्रीय टीम से खेलने को प्राथमिकता दी है और इस कारण फ्रेंचाइजी ने उन्हें बाहर कर दिया। गांगुली ने कहा, "खिलाड़ियों को छोड़ने और उन्हें बरकरार रखने के पीछे की सटीक सोच प्रक्रिया का पता लगाना बहुत मुश्किल है। यह स्पष्ट रूप से प्रदर्शन, फ्रेंचाइजी किसे महत्व देती है और फ्रेंचाइजी के अनुसार आईपीएल में मैच जीतने के लिए कौन सा खिलाड़ी काफी अच्छा है, इन सब बातों पर निर्भर करता है। साथ ही यह नीलामी में शामिल खिलाड़ियों पर भी निर्भर करता है।"

उन्होंने अगले महीने होने वाली नीलामी के बारे में कहा, "यह छोटी नीलामी है, इसलिए फ्रेंचाइजी पिछले दो वर्षों के प्रदर्शन और अगले तीन वर्षों की अपनी जरूरतों को ध्यान में रखेगी। ऐसे में यह तय करने का कोई निश्चित नियम नहीं है कि यह सही है या वह गलत। यह भरोसे से जुड़ी बात है।"

आईपीएल में मुख्य कोच के रूप में अपने पहले कार्यकाल को लेकर गांगुली ने कहा कि वह उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "आईपीएल में मुख्य कोच के तौर पर यह मेरा पहला अनुभव है। मैंने पिछले साल प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए यह भूमिका निभाई थी, लेकिन मैं बहुत उत्साहित हूं। आईपीएल बिल्कुल अलग चुनौती है।"

(भाषा)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article