Solar Eclipse 2022: 30 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों का होगा भाग्योदय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 24, 2022, 10:27 AM IST

Solar Eclipse 2022 Effect: 30 अप्रैल 2022 को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ग्रहण लगने के अलग-अलग कारण बताए गए हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र की मानें तो साल का पहला सूर्य ग्रहण मेष राशि में लगेगा, जिससे कई राशियों को फायदा हो सकता है।

Solar Eclipse 2022: 30 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों का होगा भाग्योदय

Solar Eclipse 2022 Effect On Zodiac Signs: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2022) शनिवार 30 अप्रैल को लगेगा। सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल रात्रि 12:15 मिनट से शुरू होगी जोकि 1 मई सुबह 04:07 पर समाप्त होगी। हालांकि ये आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा और सारी धार्मिक गतिविधियां की जा सकेंगी। ज्योतिष दृष्टिकोण से 30 अप्रैल को लगने वाला पहला सूर्य ग्रहण कई मायने में खास है। इस दिन शनिश्चरी अमावस्या भी पड़ रही है और इसी महीने सभी 9 ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होगा। इसलिए ज्योतिष नजरिए से इस ग्रहण को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पंडित पवन कुमार बताते हैं कि 30 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण मेष राशि में लगेगा। सूर्य ग्रहण के इस राशिचक्र का प्रभाव चार राशियों पर पड़ेगा। इन चार राशि वाले जातकों के लिए सूर्य ग्रहण शुभ और फलदायी रहेगा। देखिए कहीं इन राशियों में आपकी राशि भी शामिल तो नहीं..  

इन चार राशियों पर पड़ेगा अप्रैल 2022 के सूर्य ग्रहण का सकात्मक प्रभाव

वृषभ (Taurus)-  वृषभ राशि के जातकों पर सूर्य ग्रहण का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस राशि के जातकों की नौकरी, व्यवयास और रोजगार की स्थिति में सुधार होगा। धन प्राप्ति के आसार बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी।

कर्क (Cancer)- कर्क राशि वाले जातकों पर भी सूर्य ग्रहण का शुभ प्रभाव पड़ने वाला है। ग्रहण के प्रभाव से आपको कई तरह के शुभ समाचार मिल सकते हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

तुला (Libra)- इस राशि वाले जातकों के लिए भी सूर्य ग्रहण का प्रभाव शुभ होगा। आपको रोजगार ने नए अवसर प्राप्त होंगे। ये समय निवेश करने के लिए बेहतर है। इससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। आप प्रॉपर्टी या व्यवसाय में निवेश कर सकते हैं।

धनु (Sagittarius)- धनु राशि वाले जातकों के लिए भी सूर्य ग्रहण का शुभ प्रभाव पड़ेगा। आपके रुके और अधूरे कार्य पूरे होंगे। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी और रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।

इन राशि वाले जातकों को बरतनी होगी सावधानी

ज्योतिष की मानें तो, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि वाले जातकों पर सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पडेगा। इन राशि वालों के लिए यह ग्रहण कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए ये राशि वाले जातक ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतें और पूजा-पाठ में ध्यान लगाएं। साथ ही ग्रहण के दौरान यात्रा करने से बचें, जरूरी ना होने पर घर से ना निकले और किसी से वाद-विवाद में ना पड़ें।

(डिस्क्लेमर: यह लेख गणनाओं पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

End of Article