एजुकेशन

रेलवे में 656 पदों पर GDCE भर्ती, 1 अक्टूबर से आवेदन, जानें क्या है योग्यता

उत्तर मध्य रेलवे में वर्ष 2026-27 के लिए जनरल डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन यानी GDCE कोटे के तहत 656 पदों पर भर्ती की जाएगी। खास बात यह है कि यह भर्ती बाहर के अभ्यर्थियों के लिए नहीं, बल्कि पात्र सेवारत नियमित रेलकर्मियों के लिए है। इसके जरिए कर्मचारियों को विभागीय परीक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने और करियर में प्रमोशन का अवसर मिलेगा।

Image

भारतीय रेलवे में नौकरी

रेलवे में नौकरी कर रहे कर्मचारियों के लिए अहम खबर है। उत्तर मध्य रेलवे में वर्ष 2026-27 के लिए जनरल डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन यानी GDCE कोटे के तहत 656 पदों पर भर्ती की जाएगी। खास बात यह है कि यह भर्ती बाहर के अभ्यर्थियों के लिए नहीं, बल्कि पात्र सेवारत नियमित रेलकर्मियों के लिए है। इसके जरिए कर्मचारियों को विभागीय परीक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने और करियर में प्रमोशन का अवसर मिलेगा।

किन पदों पर भर्ती?

इस भर्ती में सबसे ज्यादा असिस्टेंट लोको पायलट के 428 पद हैं। इसके अलावा टेक्नीशियन ग्रेड-1 सिग्नल एवं दूरसंचार के 5, टेक्नीशियन ग्रेड-3 सिग्नल एवं दूरसंचार के 56, जूनियर इंजीनियर के 60, वाणिज्य एवं टिकट लिपिक के 104 और कनिष्ठ लिपिक सह टंकक के 3 पद शामिल हैं। इस तरह कुल 656 पदों पर विभागीय भर्ती होगी।

रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ की ओर से जारी सूचना के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। पात्र कर्मचारी 30 अक्टूबर 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। कर्मचारियों को आवेदन के लिए संबंधित रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी निर्देशों का पालन करना होगा।

रेलवे ने कर्मचारियों को सलाह दी है कि भर्ती से जुड़ी किसी भी संशोधित या महत्वपूर्ण सूचना के लिए आधिकारिक वेबसाइट को ही देखें। GDCE के जरिए कर्मचारियों को उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर विभाग के भीतर आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

कौन कर सकता है आवेदन?

रेलवे के अनुसार आरपीएफ और आरपीएसएफ को छोड़कर पात्र नियमित कर्मचारी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि अभी जारी सूचना को सांकेतिक बताया गया है। विस्तृत अधिसूचना में पदवार शैक्षणिक योग्यता, पात्रता, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और अन्य शर्तों की जानकारी दी जाएगी।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article