Shani Transit 2022: ढाई साल तक इस राशि में रहेंगे शनि देव, इन लोगों को होगा फायदा ही फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 11, 2022, 07:51 PM IST

Shani Transit 2022: शनि देव ने हाल ही में अपनी राशि बदली है। वह करीब ढाई साल तक कुंभ राशि में गोचर करेंगे। जानें इससे किसको फायदा होगा।

Shani Transit 2022: ढाई साल तक इस राशि में रहेंगे शनि देव, इन लोगों को होगा फायदा ही फायदा

Shani Transit 2022: दिनांक 29 मई को शनि कुम्भ राशि में प्रवेश कर चुके हैं व वहां 02 वर्ष 06 माह तक रहेंगे।शनि की तीन दृष्टि होती है,तृतीय,दशम व सप्तम।शनि न्याय का कारक ग्रह है। शनि टेक्निकल, मैनेजमेंट व बैंकिंग का कारक ग्रह है।शनि इन पांच राशियों को जाँब में लाभान्वित करेंगे। कुम्भ का स्वामी शनि ही है।

शनि की बदली चाल से इन राशियों को होगा फायदा

1. वृष- शनि एकादश रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन मिलेगा। आर्थिक स्थिति बहुत बेहतर होगी। स्थान परिवर्तन का संयोग बन सकता है। उच्चाधिकारियों से सम्बन्ध बेहतर होगा।

2. मिथुन- शनि भाग्य भाव में रहेंगे। जॉब में आशातीत सफलता मिलेगी। प्रोमोशन व वेतन वृद्धि होगी। जॉब के साथ वयवसाय भी करेंगे।

3. कन्या- खष्ठम शनि राजयोग बनायेगा। मैनेजमेंट, मीडिया व बैंकिंग जॉब के लोग बहुत सफल रहेंगे। शनि धन व ऐश्वर्य देंगे। उच्चाधिकारियों से लाभ होगा।

4. तुला- शनि पंचम गोचर करेंगे। पँचम भाव शिक्षा व पंचम से पँचम नवम भाग्य भाव है। इस राशि के लोग सफल रहेंगे। शनि धन व प्रोमोशन देंगे।

5. कुंभ- कुम्भ का स्वामी शनि होता है। शनि इस समय इसी राशि में रहेंगे। इस राशि के लोग जॉब में प्रोमोशन प्राप्त करेंगे। विदेश भी जाएंगे।

शनि कर्म प्रधान ग्रह है। पूर्व जन्म के कर्मों का फल देता है। हनुमान जी की उपासना से शनि देव खुश होकर अपना आशीर्वाद प्रदान कर सफलता देते हैं।
 

End of Article