Sawan 2022: सावन के महीने में इन राशि वालों पर भगवान शिव की रहने वाली है विशेष कृपा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 25, 2022, 01:33 PM IST

Sawan Shubh Muhurat: सावन महीने में भगवान शिव की पूजा करने के लिए भक्तों का मंदिरों में तांता लग जाता है। मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की विधि विधान से पूजा करने पर हर मनोकामना पूरी होती है। इस साल सावन में कुछ राशियों पर भगवान शिव की विशेष कृपा होने वाली है।

Sawan 2022: सावन के महीने में इन राशि वालों पर भगवान शिव की रहने वाली है विशेष कृपा
Photo Credit: Instagram

Sawan Zodiac Signs 2022: सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस साल सावन महीने की शुरुआत 14 जुलाई से हुई है और इसकी समाप्ति 12 अगस्त को होगी। इस साल सावन के महीने में चार सोमवार पड़ रहे हैं और यह चारों सोमवार बेहद महत्वपूर्ण है। पहला सावन का सोमवार सोमवार 18 जुलाई को निकल चुका है, जबकि दूसरा सावन का सोमवार 25 जुलाई को पड़ेगा। सावन का महीना भगवान शिव को सबसे ज्यादा प्रिय हैं। यह महीना शिव भक्तों के लिए भी सबसे खास होता है। सावन के महीने में शिव भक्त भगवान शिव की भक्ति में लीन हो जाते हैं, ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की विधि विधान से पूजा करने पर हर मनोकामना पूरी होती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सावन के महीने में कुछ राशियों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहेगी। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में...

कर्क राशि
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है कर्क राशि के लोग किस्मत के बेहद धनी होते हैं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क राशि बालों के लिए सावन का महीना काफी खास होने वाला है इन राशि वालों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहेगी।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सावन का महीना विशेष होने जा रहा है। सिंह राशि में इस महीने अच्छे और शुभ योग बनने जा रहे हैं। 1 अगस्त को सिंह राशि में बुध का गोचर होने जा रहा है। बुध को बुद्धि व वाणी का कारक माना जाता है। ऐसे में नौकरी का बिजनेस में उन्नति हो सकती है।

तुला राशि
तुला राशि वालों पर भी सावन में भगवान शिव की विशेष कृपा रहेगी। इस दौरान मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। मान सम्मान बढ़ेगा।

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए सावन का महीना विशेष होने वाला है। सावन माह में चली आ रही मानसिक व शारीरिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। व्यापार में लाभ के अवसर विकसित होंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
 

End of Article