Sawan 1st Somwar 2022 Date, Puja Timings: सावन के पहले सोमवार पर रवि योग, जानें पूजा का समय और महत्व

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 18, 2022, 12:50 PM IST

Sawan 1st Somwar 2022 Date, Time, Puja Muhurat, Sawan ka Phela Somwar Date Kab Hai in Hindi: सावन मास को भोलेनाथ की पूजा का महीना माना गया है। ऐसे में सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार को व्रत और शिव पूजा का खास महत्व होता है। जानें इस बारे में विस्तार से।

Sawan 1st Somwar 2022 Date, Puja Timings: सावन के पहले सोमवार पर रवि योग, जानें पूजा का समय और महत्व

Sawan 1st Somwar 2022 Date, Time, Puja Muhurat, Sawan ka Phela Somwar Date Kab Hai in Hindi: हिंदू धर्म में सावन का महीना बेहद पवित्र माना जाता है। ऐसी मान्यता है, कि यह महीना भोलेनाथ को बहुत प्रिय है। सावन के महीने में कोई भी व्रत करना खासकर सोमवार का व्रत रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है, कि सोमवार का व्रत रखने से भोलेनाथ प्रसन्न होकर व्यक्ति की सभी मुरादें शीघ्र पूर्ण कर देते हैं। यदि आप भी सावन के महीने में सोमवार का व्रत रखने की सोच रहे हैं, तो यहां आप इससे जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

सावन 2022 का पहला सोमवार व्रत कब है 

हिंदू पंचांग के अनुसार सावन का पहला सोमवार व्रत 18 जुलाई यानी आज रखा जा रहा है। आपको बता दें आज रवि योग पड़ रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस योग में सोमवार का व्रत और भी लाभकारी हो जाता है। 

सावन 2022 के पहले सोमवार व्रत का पूजा मुहूर्त

पंचांग के अनुसार सावन सोमवार का पहला व्रत 18 जुलाई को सुबह 8:40 से शुरू होकर 19 जुलाई को 2:42 तक रहेगा। व्रत करने वाले लोग 18 जुलाई को 5:00 बजे सुबह से व्रत की तैयारी कर सकते हैं।

सावन सोमवार व्रत का महत्व

मान्यताओं के अनुसार सावन सोमवार का व्रत करने से मनपसंद जीवनसाथी मिलता है। हिंदू धर्म के अनुसार यह महीना भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती को ही समर्पित है। कुंवारी लड़कियों यदि इस  माह में सोमवार का व्रत रखें, तो उन्हें विशेष फल की प्राप्ति हो सकती है। सावन सोमवार का व्रत करने से ग्रह दोष शांत होता है और जीवन की सभी बाधाएं हमेशा के लिए दूर हो जाती हैं। सावन के महीने में सोमवार का व्रत रखने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। 

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

End of Article