Salt Benefits In Vastu: 'आमदनी अठन्ना खर्चा रुपया' की समस्या से हैं परेशान? नमक का ये उपाय करेगा समाधान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 9, 2022, 09:16 PM IST

namak ke vastu tips: नमक खाने का स्वाद तो बढ़ाता है, इसके साथ ही इससे आसान उपाय करने से आप किसी भी समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। जरा से नमक से उपाय करने पर कई समस्याओं का समाधान हो जाता है।

Salt Benefits In Vastu: 'आमदनी अठन्ना खर्चा रुपया' की समस्या से हैं परेशान? नमक का ये उपाय करेगा समाधान
Photo Credit: Instagram

Vastu Tips: खाने में नमक ना हो तो स्वाद बिगड़ जाता है। नमक खाने को स्वादिष्ट बनाता है। नमक हर रसोई घर में जरूर मिलेगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नमक का उपयोग आप कई तरह की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र में इसका काफी ज्यादा महत्व है। नमक का इस्तेमाल नजर, टोटके समेत कई चीजों के लिए किया जाता है। नमक के उपायों से समस्त ग्रहों से संबंधित परेशानियां भी दूर हो जाती है। वास्तु में बताए गए नमक के उपयो से घर में 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया' की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। नमक में सकारात्मक ऊर्जा की शक्ति होती है। यह नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है। आइए जानते हैं कि एक चुटकी भर नमक का इस्तेमाल करके आप घर में कैसे सुख, समृद्धि व वैभव ला सकते हैं और नकारात्मक ऊर्जा को पूरी तरीके से घर से दूर कर सकते हैं।

लाल कपड़े में बांधे साबुत नमक

वास्तु शास्त्र में नमक का बहुत महत्व है। अगर घर में नेगेटिविटी है और कोई भी काम बन नहीं पा रहा है तो इसके लिए लाल कपड़े में साबुत नमक डालकर उसे कोई भी धागे में बांधकर घर के मुख्य द्वार यानी मेन गेट में टांग दें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आएगी और कार्य में आने वाली दिक्कतें भी दूर हो जाएगी।

धन वाली जगह पर रखें नमक

अगर घर में पैसों की तंगी है या पैसा आ रहा और उसका सही उपयोग नहीं हो पा रहा है तो एक कांच के बर्तन में सेंधा नमक और लॉन्ग लेकर उसको उस स्थान या तिजोरी पर रखें जहां धन रखा रहता है। इस उपाय से घर की आर्थिक तंगी में सुधार होगा और पैसे की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

नजर उतरने के काम आता है नमक

नमक नजर उतारने और टोक लगने जैसी चीजों के लिए भी लाभकारी है। वास्तु के अनुसार अगर किसी व्यक्ति को नजर लग गई है तो वह नहाते समय पानी में चुटकी भर नमक डाल लें। इससे नजर दोष दूर होता है। इसके अलावा नमक को एक लाल कपड़े में बांधकर तकिए के नीचे रखने से बुरे सपने नहीं आते हैं और रात में बार-बार नींद टूटने की समस्या भी दूर हो जाती है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

End of Article