Mango Tree: घर के बाहर इस दिशा में लगाइए आम का पेड़, परिवार में बढ़ेगी उन्नति और खुशहाली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 9, 2022, 06:34 PM IST

Mango Tree Benefits in Vastu: घर के आंगन में लगाए जाने वाला आम का पेड़ फल फूल के साथ-साथ हमारे जीवन में भी इसका काफी प्रभाव पड़ता है। वास्तु के अनुसार घर पर आम का पेड़ लगाने से पहले इसकी सही दिशा का ज्ञान होना बेहद जरूरी है।

Mango Tree: घर के बाहर इस दिशा में लगाइए आम का पेड़, परिवार में बढ़ेगी उन्नति और खुशहाली
Photo Credit: Instagram

Mango Tree vastu: गर्मियों के मौसम में आम का सभी को इंतजार होता है। कुछ लोग आम के इतने शौकीन होते हैं कि अपने घरों के आगे आम का पेड़ लगा लेते हैं और फिर उस पेड़ के मीठे आम खाते हैं। इसके अलावा आम के पेड़ छांव भी देते हैं। वास्तु शास्त्र की बात करें तो पेड़ों में भी वास्तु का प्रभाव पड़ता है। वास्तु के अनुसार पेड़ों को लगाने पर यह मीठे फल के अलावा घर परिवार में उन्नति और खुशहाली भी लाते हैं। इसलिए इसे लगाने का सही तरीका और दिशा का ज्ञान होना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि मीठे और स्वादिष्ट फल देने वाला आम का पेड़ घर की शुभता को भी कैसे बढ़ाता है...

इस दिशा में लगाएं आम का पेड़

घर के सामने आम का पेड़ लगाने का शौक रखते हैं तो उसकी दिशा का हमेशा ध्यान रखें । वास्तु शास्त्र के अनुसार आम के पेड़ को दक्षिण पश्चिम की दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में आम का पेड़ लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।इसके अलावा परिवार में खुशी वैभव बना रहता है। घर के सदस्यों को सफलता की प्राप्ति भी होती है।

घर पर नहीं पड़नी चाहिए पेड़ की छांव

बड़े और खुले घरों में आप देखते होंगे कि खूब सारे आम के पेड़ लगे होते हैं। आम के पेड़ को कभी भी घर के आस-पास नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि इसकी छाया घर पर पड़ना अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के सामने 5 से 6 मीटर से अधिक ऊंचाई वाला पेड़ नहीं लगाना चाहिए। ये घर में अशांति पैदा करता है। घर में तनाव आपसी झगड़े जैसी स्थिति भी इससे पैदा हो जाती है।

आम की पत्तियों को घर के बाहर लगाना होता है शुभ

आम के पेड़ की पत्तियों का इस्तेमाल पूजा पाठ में भी किया जाता है। इसके अलावा आम की पत्तियों को घर के बाहर और आंगन में लगाने से घर में सुख शांति आती है। इसके अलावा मां लक्ष्मी का वास भी होता है और घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।

End of Article