Roti Ke Upay: एक रोटी के उपाय से दूर होगी सारी परेशानी, चमत्कारिक उपाय जानकर रह जाएंगे हैरान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 11, 2022, 04:23 PM IST

Astro Tips For Roti Upay: रोटी के आसान और चमत्कारिक उपाय से आपके जीवन से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान हो सकता है। वास्तु और ज्योतिष में कुछ ऐसे उपायों के बताया गया है जो अचूक भी है और असरदार भी।

Roti Ke Upay: एक रोटी के उपाय से दूर होगी सारी परेशानी, चमत्कारिक उपाय जानकर रह जाएंगे हैरान

Astrology Tips for Roti Miracle Remedies: हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसकी आर्थिक स्थिति संपन्न हो और परिवार में सुख शांति बनी रहे, जिससे कि जीवन सुखमय तरीके से व्यतीत हो। लेकिन सपने इतनी आसानी से पूरे नहीं होते, इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। कई बार तो मेहनत करने के बावजूद भी जब आर्थिक समस्या बनी रहती है तो, जीवन मुश्किल लगने लगता है। ज्योतिष की माने तो व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी परेशानी का संबंध कुंडली में चल रहे ग्रह दोषों से संबंधित होता है। लेकिन कुछ उपायों की मदद से आप अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।

ज्योतिष में रोटी से जुड़े कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताया गया है जो व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान करने में बेहद कारगर है। जी हां रोटी, रोटी सामान्यत: हर घर पर रोजाना बनाई जाती है। रोटी का संबंध सिर्फ स्वास्थ्य नहीं बल्कि सुखमय जीवन से भी जुड़ा है। इस लेख में आज हम आपको बताएंगे रोटी के कुछ आसान और चमत्कारिक उपायों के बारे में जिससे आपका जीवन सुख-शांति और समृद्धि से भर जाएगा और धन से जुड़ी समस्या भी दूर होगी।

राहु-केतु दोष के लिए

ऐसे लोग जिनकी कुंडली में राहु और केतु की स्थिति बहुत खराब होती है। उनके जीवन में कई तरह की परेशानियों का सिलसिला लगा रहता है। इससे लिए आप शाम के भोजन की आखिरी रोटी में तेल लगाएं और किसी काले कुत्ते को खिला दें। इससे राहु-केतु की स्थिति ठीक हो जाएगी।

सास-बहू के बीच कड़वाहट होगी दूर

अगर सास-बहू में नोंकझोंक हो रही है और रिश्ते में कड़वाहट आ गई है तो रोटी के उपाय से सास-बहू के रिश्ते मधुर होंगे। इसके लिए शनिवार के दिन जब आप रोटी बनाएं तो पहली रोटी में घी लेकर अंगुली से रोटी पर अपनी सास का नाम लिख दें और यह रोटी किसी काले कुत्ते को शाम को खिला दें।

घर के कलह-क्लेश होंगे दूर

घर की सुख-शांति भंग हो गई है और परिवार के बीच मदभेद चल रहा है तो इसके लिए घर की पहली रोटी गाय को खिलाएं और आखिरी रोटी कुत्ते को खिलाएं। ऐसा करने से परिवार के लोगों के बीच हमेशा सुख-शांति हमेशा बनी रहती है।  

आर्थिक समस्या के समाधान के लिए

पितृ दोष और काल सर्प दोष के कारण भी गरीबी और धन से जुड़ी परेशानी पीछा नहीं छोड़ती। इसके लिए पहली रोटी में घी लगाकर उसके चार टुकड़े कर लें। फिर इन टुकड़ों में चीनी, गुड़ या खीर कोई भी एक चीज मिला दें। इसमें एक टुकड़ा गाय को, दूसरा कुत्‍ते को, तीसरा कौवे को खिलाएं और चौथा टुकड़ा किसी भिखारी को दे दें। ऐसा करने से कुंडली के सभी दोष दूर हो जाएंगे और जीवन में आर्थिक संपन्‍नता बढ़ेगी।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

End of Article