Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन के दिन करें ये छोटा सा काम, धन-दौलत में होगी वृद्धि और बढ़ेगा मान-सम्मान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 24, 2022, 06:41 AM IST

Raksha Bandhan: रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती है। इसलिए यह पर्व भाई और बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक होता है। इस दिन सावन माह की पूर्णिमा भी होती है। इसलिए रक्षाबंधन पर कुछ विशेष कार्य या उपायों को करने से आपकी सारी परेशानियां खत्म होती है और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन के दिन करें ये छोटा सा काम, धन-दौलत में होगी वृद्धि और बढ़ेगा मान-सम्मान

Raksha Bandhan Upay 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार सावन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस बार रक्षाबंधन 11 अगस्त 2022 को है। रक्षाबंधन का त्योहार भाई और बहन के अटूट प्रेम और पवित्र रिश्ते का प्रतीक होता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती है और उसके स्वस्थ जीवन की कामना करती है। वहीं भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं और आजीवन उसकी रक्षा करने का वचन देते हैं। लेकिन इसके अलावा भी रक्षाबंधन का दिन कई मायनों में खास होता है। जी हां, दरअसल रक्षाबंधन का पर्व सावन पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है और हिंदू धर्म में सावन माह में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि का विशेष धार्मिक महत्व होता है।

इसलिए इस दिन कुछ उपायों को करने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है और कई समस्याएं दूर होती है। साथ ही धन-संपत्ति, मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होती है। इसलिए रक्षाबंधन के दिन आप ये छोटा सा काम जरूर करें।

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय

  • यदि कोई कार्य लंबे समय से रुका है और बार-बार उस काम में रुकावटें पैदा हो रही है तो इसके लिए आप सावन पूर्णिमा के दिन भगवान गणेश की मूर्ति या तस्वीर के सामने लौंग और सुपारी रखकर पूजा करें। जब भी किसी विशेष कार्य के लिए बाहर जाएं तो इस लौंग और सुपारी को अपने पास रख लें। ऐसा करने से कार्य में बाधा उत्पन्न नहीं होती और वह सफल होता है।
  • रक्षाबंधन के दिन एक लाल रंग के मिट्टी के घड़े में एक नारियल रख दें। नारियल समेत घड़े को किसी लाल कपड़े से ढ़ककर अच्छी तरह से बांध लें और बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से धन का आगमन होता है और आर्थिक समस्या से छुटकारा मिलता है।
  • यदि किसी व्यक्ति के पास आपका पैसा लंबे समय से पड़ा है और वह व्यक्ति पैसा वापस नहीं दे रहा तो इसके लिए रक्षाबंधन के दिन आप एक कपूर जलाकर उससे काजल बना लें। फिर इस काजल से एक कागज पर उस व्यक्ति का नाम लिख दें, जिसने आपसे पैसा उधार लिए है। फिर इस कागल को एक पत्थर से दबा दें। ऐसा करने से पैसा शीघ्र वापस मिल जाएगा। 
  •  रक्षाबंधन के दिन माता लक्ष्मी की पूजा जरूर करें। पूजा में पंचमेवा मिलाकर खीर बनाएं और इसे देवी लक्ष्मी को भोग लगाएं। यह प्रसाद बच्चों में बांट दें। ऐसा करने से नौकरी-व्यापार में तरक्की होती है। 
  • कुंडली में यदि चंद्र दोष है तो रक्षाबंधन यानी सावन पूर्णिमा के दिन ‘ॐ सोमेश्वराय नम:’ मंत्र का जाप करें और दूध का दान करें। इससे कुंडली में स्थित चंद्र दोष दूर होता है।

सावन पूर्णिमा के दिन इन कार्यों को करने से लाभ जरूर मिलता है। इसलिए आप अपनी समस्या के अनुसार रक्षाबंधन के दिन इन आसान उपायों को कर सकते हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article