Numerology Today, 29 August 2022: ऐसा योग लेकर आ रहा है 29 नंबर, जानें कौन से अंक रहेंगे आपके सपोर्ट में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 28, 2022, 07:58 PM IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 29 August 2022: 29 नंबर को अंक शास्त्र में कर्म,धर्म व आध्यात्मिक योग वाला माना जाता है। जानें ये 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 अंकों के लिए कैसा रहेगा। साथ ही जानें आज का आपका लकी नंबर कौन सा है।

Numerology Today, 29 August 2022: ऐसा योग लेकर आ रहा है 29 नंबर, जानें कौन से अंक रहेंगे आपके सपोर्ट में

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 29 August 2022: आज 29 अगस्त 2022 है। 29 का संयुक्त अंक 02 चन्द्रमा व 09 मंगल  का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक कर्म,धर्म व आध्यात्मिक योग का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही मंगलकारी होता है। कभी कभी यह अंक बहुत संघर्ष के बाद सफलता देता दिखता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 02 के जैसा कार्य करेगा। 02 का स्वामीग्रह चन्द्रमा है। आज 29-08-2022 का भाग्यांक 07 रहेगा। अंक 07 का स्वामी ग्रह केतु है। अंक 07 के मित्र अंक 04,05 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप यहां आज अपना अंकफल देखें।

Aaj ka Ank Rashifal : 29 August 2022

जन्मांक 01 अंक राशिफल 

जॉब व व्यवसाय में अंक 03 व 06 की हेल्प से प्रगति होगी। 08 नामांक का अधिकारी आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है। स्वास्थ्य- चन्द्रमा व केतु कफ रोग से परेशानी दे सकता है। चावल का दान करें।
शुभ अंक: 03

जन्मांक 02 अंक राशिफल 

व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 07 व 08 का व्यक्ति जॉब में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
​शुभ अंक: 01 

जन्मांक 03 अंक राशिफल 

इस अंक का स्वामी गुरु व भाग्य स्वामी केतु जाँब में नवीन पद का अवसर दे सकते हैं। मित्रों के सपोर्ट से व्यवसाय में उन्नति है। स्वास्थ्य-नेत्र  विकार से कष्ट हो सकता है।
​शुभ अंक: 09

जन्मांक 04 अंक राशिफल 

भाग्यांक 07 बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 04 व 08 से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
​शुभ अंक: 05

जन्मांक 05 अंक राशिफल 

व्यवसाय में जन्मांक 07 व 09 से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक 07 व 08 के उच्चधिकारी के सपोर्ट से प्रोमोशन के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
​शुभ अंक: 06

जन्मांक 06 अंक राशिफल 

आज व्यवसाय में उत्कर्ष का दिन है। जॉब में भाग्यांक 07 का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य - स्किन के मरीज सावधानी बरतें।
​शुभ अंक: 04

जन्मांक 07 अंक राशिफल 

जॉब में नामांक 01 व 07 के उच्चाधिकारी आपके सपोर्ट में हैं। व्यवसाय में प्रगति है। स्वास्थ्य में नेत्र व उदर के रोगी सावधानी बरतें।
​शुभ अंक: 03

जन्मांक 08 अंक राशिफल 

शनि व केतु मित्र हैं। आज का दिन जॉब में पद परिवर्तन की तरफ प्रयास का है। चन्द्रमा व शनि बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 
​शुभ अंक: 04

जन्मांक 09 अंक राशिफल 

व्यवसाय में केतु ,चन्द्रमा व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 04 व 08 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। सूर्य से जुड़े द्रव्यों गुड़ व मसूर का दान करें। 
​शुभ अंक: 02

End of Article