Numerology Today, 18 July 2022: सावन के पहले सोमवार पर किन जन्मांक वालों को होगा लाभ, देखें 18 जुलाई का अंकफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 17, 2022, 09:17 PM IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 18 July 2022: जानें 18 अंक का योग किसके लिए शुभ होगा। देखें नंबर 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 का 18 जुलाई का अपना अंक राशिफल। साथ ही देखें अपना लकी नंबर।

Numerology Today, 18 July 2022: सावन के पहले सोमवार पर किन जन्मांक वालों को होगा लाभ, देखें 18 जुलाई का अंकफल

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 18 July 2022: आज 18 जुलाई 2022 है। 18 का संयुक्त अंक कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। अंक 01 सूर्य व 08 शनि का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 09 के जैसा कार्य करेगा। 09 का स्वामीग्रह मंगल है। आज 18-07-2022 का भाग्यांक 04 रहेगा। अंक 04 का स्वामीग्रह राहु है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य  परम मित्र हैं। अंक 09 के मित्र अंक 01,02, तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Aaj ka Ank Rashifal : 18 July 2022

जन्मांक 01 अंक राशिफल 

जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 04 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है। स्वास्थ्य- श्वांस सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। गुरु के द्रव्यों पीले फलों  का दान करें।
शुभ अंक- 02

जन्मांक 02 अंक राशिफल 

जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 04 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। जॉब में प्रोग्रेस है। स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ अंक- 09

जन्मांक 03 अंक राशिफल 

अंक स्वामी गुरु तथा मंगल जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है। स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 
शुभ अंक- 06

जन्मांक 04 अंक राशिफल 

भाग्यांक 04 का स्वामी राहु व इस अंक का स्वामी राहु बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में गुरु के अंक 03 से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
शुभ अंक-06

जन्मांक 05 अंक राशिफल 

व्यवसाय में नामांक 04 व 07 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। 
शुभ अंक-08

जन्मांक 06 अंक राशिफल 

आज व्यवसाय में संघर्ष का दिन है। जॉब में भाग्यांक 04 व शुक्र का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य- शुगर व बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ अंक- 04

जन्मांक 07 अंक राशिफल 

जॉब में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में लीवर के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक-05

जन्मांक 08 अंक राशिफल 

आज का दिन जॉब में सफलता का है। इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी राहु व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 
शुभ अंक- 05

जन्मांक 09 अंक राशिफल 

व्यवसाय में मंगल व राहु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 04 व 09 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। राहु से सम्बंधित द्रव्यों उड़द व तिल
इत्यादि का दान करें।
शुभ अंक-02

End of Article