Numerology Today, 16 August 2022: सूर्य व शुक्र का प्रतीक है अंक 16, आज इन राशियों को दिलाएगा शानदार सफलता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 15, 2022, 04:49 PM IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 16 August 2022: 16 अगस्त का दिन संयुक्त अंक वाला है जो सूर्य व शुक्र का प्रतीक है। जानें ये 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 अंकों के लिए कैसा रहेगा। साथ ही जानें आज का आपका लकी नंबर कौन सा है।

Numerology Today, 16 August 2022: सूर्य व शुक्र का प्रतीक है अंक 16, आज इन राशियों को दिलाएगा शानदार सफलता

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 16 August 2022: आज 16 अगस्त 2022 है। 16 का संयुक्त अंक 01 सूर्य व 06 शुक्र  का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक कर्म, धर्म व आध्यात्मिक योग का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही मंगलकारी होता है। कभी कभी यह अंक बहुत संघर्ष के बाद सफलता देता दिखता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 07 के जैसा कार्य करेगा। 07 का स्वामीग्रह केतु है। आज 16-08-2022 का भाग्यांक 03 रहेगा। अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु है।अंक 07 के मित्र अंक 05,06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Aaj ka Ank Rashifal : 16 August 2022

जन्मांक 01 अंक राशिफल 

जॉब व व्यवसाय में अंक 03 व 09 की हेल्प से प्रगति होगी। 07 व 09 नामांक का अधिकारी आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- चन्द्रमा कफ जनित रोग से परेशानी दे सकता है। चावल का दान करें।
शुभ अंक: 09

जन्मांक 02 अंक राशिफल 

जॉब में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 06व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य - आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
​शुभ अंक: 01

जन्मांक 03 अंक राशिफल 

इस अंक का स्वामी गुरु व मित्र सूर्य जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से जॉब में उन्नति है। स्वास्थ्य -उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
​शुभ अंक: 09

जन्मांक 04 अंक राशिफल 

भाग्यांक 03 बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 01 व 09 से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
​शुभ अंक: 08

जन्मांक 05 अंक राशिफल 

व्यवसाय में जन्मांक 02 व 03 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
​शुभ अंक: 07

जन्मांक 06 अंक राशिफल 

आज व्यवसाय में उत्कर्ष का दिन है। जाँब में भाग्यांक 03 का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य-शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
​शुभ अंक: 08

जन्मांक 07 अंक राशिफल 

जॉब में नामांक 02 व 08 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है। स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।
​शुभ अंक: 05

जन्मांक 08 अंक राशिफल 

शनि व केतु मित्र हैं। आज का दिन जॉब में पद परिवर्तन की तरफ प्रयास का है। शनि व चन्द्रमा बहुत जल्द व्यवसाय में कोई न्यू टर्न दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 
​शुभ अंक: 07

जन्मांक 09 अंक राशिफल 

व्यवसाय में चन्द्रमा व गुरु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 03 व 09 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। तिल का दान करें।
​शुभ अंक: 03

End of Article