Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 15 August 2022: आज 15अगस्त 2022 है। 15 का संयुक्त अंक विज्ञान, ज्ञान ,धर्म व आध्यात्मिक उत्कर्ष का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। अंक 01 सूर्य व 05 बुध का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 06 के जैसा कार्य करेगा। 06 का स्वामी शुक्र है। आज 15-08-2022का भाग्यांक 02 रहेगा। अंक 02 का स्वामीग्रह चन्द्रमा है। केतु शुक्र, शनि व बुध परम मित्र है। सूर्य व केतु मित्र नहीं है। अंक 06 के मित्र अंक 04, 05 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
Aaj ka Ank Rashifal : 15 August 2022
जन्मांक 01 अंक राशिफल
जॉब व व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। भाग्यांक 02 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है। स्वास्थ्य- श्वांश सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। मूंग का दान करें।
शुभ अंक: 03
जन्मांक 02 अंक राशिफल
इस अंक का स्वामीग्रह चन्द्रमा व भाग्यस्वामी भी चन्द्रमा हैं। व्यवसाय मे प्रसन्नता रहेगी। नामांक क व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य - आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ अंक: 03
जन्मांक 03 अंक राशिफल
गुरु व भाग्य स्वामी चन्द्रमा जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है। स्वास्थ्य - नेत्र जनित विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ अंक: 02
जन्मांक 04 अंक राशिफल
भाग्यांक 02 के प्रभाव से मीडिया व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में भाग्यांक स्वामी चन्द्रमा व शुक्र से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
शुभ अंक: 08
जन्मांक 05 अंक राशिफल
व्यवसाय में नामांक02 व 09 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। उड़द का दान करें।
शुभ अंक: 06
जन्मांक 06 अंक राशिफल
आज व्यवसाय में उत्कर्ष का दिन है। जॉब में भाग्यांक 02 का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य - बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ अंक: 08
जन्मांक 07 अंक राशिफल
आज का अंक स्वामी शुक्र, भाग्यस्वामी चन्द्रमा व इस अंक का स्वामी केतु है। जॉब में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में भाग्य स्वामी चन्द्रमा थोड़ा संघर्ष दे सकता है। स्वास्थ्य में उदर के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक: 08
जन्मांक 08 अंक राशिफल
आज का दिन व्यवसाय में संघर्ष का है। शनि व शुक्र बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं । स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। गुड़ का दान करें।
शुभ अंक: 01
जन्मांक 09 अंक राशिफल
व्यवसाय में शुक्र, चन्द्रमा व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य - हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। तिल का दान करें।
शुभ अंक: 02

