Horoscope Today (आज का राशिफल) 15 August 2022: आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है। चन्द्रमा मीन राशि में है। गुरु चन्द्रमा एकसाथ गजकेसरी योग बनाते हैं। गुरु ज्ञान व धर्म का प्रतीक है। आज निर्जन स्थान पर या मन्दिर में पीपल का पेड़ लगाएं। शनि आज मकर राशि में है। गुरु स्वराशि मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। सूर्य चन्द्रमा प्रधान कर्क में गोचर कर रहे हैं। आज मेष व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष तथा तुला राशि के राजनीतिज्ञ नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सिंह व मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।
Aaj Ka Rashifal 15 August 2022 in Hindi
मेष राशिफल
चन्द्रमा व मंगल आज जॉब में थोड़ा संघर्ष देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। सुखद यात्रा का संयोग भी है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। हरा व पीला रंग शुभ है। शुक्र व शनि शुभ है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
वृष राशिफल
आज का दिन शनि मकर व चन्द्रमा मीन राशि में व्यवसाय को शुभ बनाएंगे। धन का व्यय हो सकता है। सूर्य इसी राशि से तृतीय शुभ है लेकिन मकर के शनि गोचर के कारण स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज मित्रों का सहयोग लाभ प्रदान करेगा। लाल व आसमानी रंग शुभ है।
मिथुन राशिफल
गुरु व व मंगल व्यवसाय जांब में प्रगति देंगे। चन्द्रमा व मंगल गोचर के कारण व्यवसाय परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। सफेद व हरा रंग शुभ है। यात्रा सुखद रहेगा। तिल व उड़द का दान करें।
कर्क राशिफल
आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए प्रगति का है। जॉब सम्बन्धी किसी निर्णय को लेकर असमंजस में होंगे। सफेद व नारंगी शुभ है। शिव उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। लाल फलों का दान करें।
सिंह राशिफल
शनि का मकर व सूर्य का कर्क गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व गेंहू व गुड़ का दान करें।
कन्या राशिफल
पंचम शनि व मीन का चन्द्रमा जॉब के लिए शुभ हैं। पॉलिटिक्स में उन्नति से प्रसन्नता होगी। चन्द्रमा पॉलिटिक्स में सफलता दे सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। माता दुर्गा जी की पूजा करते रहें। नीला व आसमानी रंग शुभ है।
तुला राशिफल
आर्थिक सुख को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। बगलामुखी उपासना आपको आशावादी बनाएगा। नीला व हरा रंग शुभ है। कर्क राशि का मित्र व्यवसाय में सहयोगी रहेगा।
वृश्चिक राशिफल
आज व्यवसाय में नवीन कार्य से सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। पीले वस्त्र का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमान जी की पूजा करें।
धनु राशिफल
यात्रा हो सकती है। शनि द्वितीय व सूर्य अष्टम हैं। शमी का पेड़ लगाएं। व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। व्यावसायिक लाभ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। मूंग का दान करें।
मकर राशिफल
चन्द्रमा तृतीय व शनि इस राशि में ही हैं। व्यवसाय में कोई बड़ा कार्य हो सकता है। गुरु के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान सकते हैं। श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें व अनार का दान करें।
कुंभ राशिफल
छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में सफलता के लिए ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का पाठ करें। तुलसी का पेड़ लगाएं। लाल व सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जॉब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। सात अन्न का दान करें।
मीन राशिफल
मकर के शनि व इस राशि के चन्द्रमा धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु व चन्द्रमा गजकेसरी योग बनाकर शुभ फल प्रदान करेगा। छात्रों के करियर में सफलता के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे। आसमानी व हरा
रंग शुभ है।

