Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 11 August 2022: आज 11 अगस्त 2022 है। 11 का संयुक्त अंक 01 की 02 बार पुनरावृत्ति है। 01 सूर्य से सम्बद्ध बहुत ही शुभ है। यह अंक 02 यानी चन्द्रमा के जैसा कार्य करेगा। यह लोकप्रियता व समृद्धि का संयुक्त अंक है। 11-08-2022 का भाग्यांक 07 रहेगा। चन्द्रमा सूर्य व गुरु आपस में परम मित्र हैं।अंक 02 के मित्र अंक 01,03 तथा09 हैं। भाग्यांक 07 का स्वामी केतु धर्म, ज्ञान, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
Aaj ka Ank Rashifal : 11 August 2022
जन्मांक 01 अंक राशिफल
सूर्य व भाग्य स्वामी केतु का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 07 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक-02
जन्मांक 02 अंक राशिफल
चन्द्रमा व केतु का प्रभाव है। संघर्ष के बाद जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
शुभ अंक-09
जन्मांक 03 अंक राशिफल
आज का अंक स्वामी चन्द्रमा वहीं इस अंक का स्वामी गुरु है। आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। स्वास्थ्य- नेत्र व श्वांश विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ अंक-02
जन्मांक 04 अंक राशिफल
राहु व चन्द्रमा मित्र नहीं हैं फिर भी भाग्य स्वामी केतु आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत दे रहा है। जॉब में नामांक 06 व 07 के उच्चाधिकारियों से लाभ रहेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।
शुभ अंक-05
जन्मांक 05 अंक राशिफल
व्यवसाय में भाग्यांक 07 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में जन्मांक 09 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
शुभ अंक-08
जन्मांक 06 अंक राशिफल
बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 07 के स्वामी केतु का सहयोग रहेगा। शुक्र व चन्द्रमा उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- स्किन के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ अंक-05
जन्मांक 07 अंक राशिफल
व्यवसाय में शुक्र व केतु कोई नवीन कार्य दे सकता है। जॉब में किसी उच्चाधिकारी से तनावग्रस्त रह सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में लीवर के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक-08
जन्मांक 08 अंक राशिफल
आज का भाग्यस्वामी केतु है। इस अंक का स्वामी शनि है। शनि व शुक्र मित्र हैं। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। शुक्र बैंकिंग व आईटी जॉब में उन्नति दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
शुभ अंक-05
जन्मांक 09 अंक राशिफल
आज का भाग्यस्वामी केतु व्यवसाय को मंगल व चन्द्रमा के सपोर्ट से नई दिशा देंगे। जॉब में भाग्य स्वामी केतु व आज के अंक स्वामी चन्द्रमा का सहयोग है। स्वास्थ्य- कफ जनित विकार की सम्भावना रह सकती है।
शुभ अंक-03

