Horoscope Today, 11 August 2022: रक्षाबंधन पर इन जातकों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल व उपाय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 11, 2022, 02:28 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 11 August 2022: गुरुवार, 11 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का राशिफल कैसा रहेगा, जानें यहां।

Horoscope Today, 11 August 2022: रक्षाबंधन पर इन जातकों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल व उपाय

Horoscope Today (आज का राशिफल) 11 August 2022: आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। चन्द्रमा मकर राशि में है। शनि व चन्द्रमा दोनों एकसाथ आज मकर राशि में है। गुरु मीन में व सूर्य अब कर्क राशि में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष, धनु व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन व वृष राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 11 August 2022 in Hindi

मेष राशिफल

चन्द्रमा व शनि कर्म भाव में एकसाथ जॉब में लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। तिल का दान करें। छात्र लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।

वृष राशिफल

आज का दिन तृतीय सूर्य व नवम चन्द्रमा दिवस को शुभ बनाएंगे। धार्मिक कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। गुरु शुभ है व मंगल प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला व आसमानी रंग शुभ है।तुलसी का पेड़ लगाएं।

मिथुन राशिफल  

मकर का चन्द्रमा व इस राशि से द्वितीय सूर्य बड़ा आर्थिक लाभ दे सकते हैं। शनि के अष्टम भाव में गोचर के कारण जॉब सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। लाल व नारंगी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।शिव उपासना करें।

कर्क राशिफल

आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। उड़द का दान करें।

सिंह राशिफल

सूर्य का कर्क भाव मे  गोचर आज पॉलिटिक्स में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। मैनेजमेंट व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व सात अन्न का दान करें।

कन्या राशिफल 

एकादश भाव में सूर्य तथा पंचम में में चन्द्रमा शिक्षा के लिए शुभ हैं। जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। केतु व राहु गोचर तनाव ला सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। अन्न दान करते रहें। नारंगी व हर रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

तुला राशिफल 

व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जॉब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। अरण्यकांड का पाठ करें। आज मकर व कुम्भ राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नारंगी व पीला रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

सूर्य कर्क, चन्द्रमा सप्तम व शनि तृतीय गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है। चावल व लाल वस्त्र व गुड़ का दान करें। जमीन क्रय करने के संकेत हैं।शिव जी की पूजा करें।

धनु राशिफल

आज गुरु चतुर्थ, चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय व सूर्य अष्टम भाव में हैं। जॉब में बहुत दिनों से रुके धन प्राप्ति को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। सात अन्न का दान करें।

मकर राशिफल

गुरु तृतीय, चन्द्रमा इसी राशिमें व सूर्य इस राशि से सप्तम भाव में हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। बड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें व सात अन्न का दान करें।

कुंभ राशिफल

शनि व चंद्रन चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में सफलता के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। सात अन्न का दान करें।

मीन राशिफल 

आज इस राशि से पंचम सूर्य मंगलकारी हैं। इस राशि में स्थित गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। एकादश शनि व चन्द्रमा मंगल करेगा। पॉलिटिक्स में सफलता के संकेत हैं। आज अपने धार्मिक कार्यों से खुश रहेंगे। नारंगी व बैगनी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। बेल का पेड़ लगाइये।

End of Article