Aaj Ka Panchang: देखें 11 अगस्त का पंचांग - जानें तिथि, शुभ मुहूर्त व राहुकाल - आज कब है रक्षा बंधन 2022 का समय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 11, 2022, 06:32 AM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 11 August 2022: आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है। साथ ही पूर्णिमा तिथि भी शुरू होगी। आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। जानें आज कब रहेगा शुभ मुहूर्त और किस समय लगेगा राहुकाल और आज कब है रक्षा बंधन 2022 का समय।

Aaj Ka Panchang: देखें 11 अगस्त का पंचांग - जानें तिथि, शुभ मुहूर्त व राहुकाल - आज कब है रक्षा बंधन 2022 का समय

Panchang Today (आज का पंचांग) 11 August 2022: आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है।उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। आज लोग गुरुवार का व्रत रखकर भगवान विष्णु जी की पूजा करते हैं।आज बहुत पावन व्रत है। भगवान विष्णु  जी को प्रसन्न करने का पावन व्रत है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज सत्यनारायण कथा करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। आज शिव मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।

दुर्गा जी की स्तुति करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। गुरुवार को विष्णु उपासना व व्रत का पुण्य भी है।

Raksha Bandhan 2022 Date, Time and Muhurat in India

कई जगह आज रक्षा बंधन का पर्व भी मनाया जाएगा। सावन मास की पूर्णिमा तिथि सुबह 09:34 पर शुरू होगी। इसी के साथ ही भद्रा भी लगेगी जो रात 08:30 बजे तक रहेगी। इसके बाद रात 8:51 से रात 09:12 तक रक्षा बंधन 2022 का शुभ मुहूर्त है। 11 अगस्त को पूंछ भद्रा भी रहेगी। इसका समय शाम 5:17 बजे से लेकर शाम 6.18 तक रहेगा। इस समय भी राखी बांधी जा सकती है।

Aaj Ka Panchang 11 August 2022 in Hindi

दिनांक-11 अगस्त 2022
दिवस - गुरुवार
माह - श्रावण,शुक्ल पक्ष
तिथि - चतुर्दशी 
सूर्योदय - 05:52am
सूर्यास्त-07:01pm
नक्षत्र-उत्तराषाढ़ा
सूर्य राशि- कर्क
चन्द्र राशि- मकर
करण-वणिज
योग-आयुष्मान









11 अगस्त 2022 के शुभ मुहूर्त

11 अगस्त 2022 का अभिजीत मुहूर्त -  11:53am से 12:42 pm तक।

11 अगस्त 2022 का विजय मुहूर्त - 02:32pm से 03:29 pm तक

11 अगस्त 2022 का गोधुली मुहूर्त - 06:46pm से 07:19pm तक

11 अगस्त 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल - दोपहर 01:30  बजे से 03 बजे तक

End of Article