Numerology Number 5 Horoscope 2022 (अंक ज्योतिष राशिफल 2022): जिस भी जातक का जन्म किसी भी वर्ष तथा किसी भी माह 05, 14 तथा 23 तारीख को हुआ है वो जन्मांक 05 के प्रभाव में आएंगे। अंक 05 का स्वामी बुध होता है। इस जन्मांक के जातक प्रबंधकीय सेवा में उच्च पदों की प्राप्ति करते हैं। उच्च प्रशासनिक सेवाओं में होते हैं। राजनीति में उच्च पदों को प्राप्त करते हैं। न्यायायिक सेवाओं में जाते हैं। शुक्र तथा शनि इसके मित्र ग्रह हैं। बुध वाणी का ग्रह है। ऐसे जातक बहुत प्रखर वक्ता होते हैं। इस वर्ष का अंक 06 है।
जन्मांक 5 का वार्षिक अंकफल
1. स्वास्थ्य
हेल्थ इस वर्ष मार्च के बाद बेहतर रहेगी। कई वर्षों बाद स्वास्थ्य सुख बेहतर हो जाएगा। फरवरी व नवम्बर में थोड़ी हेल्थ प्रॉब्लम की संभावना रहेगी।
2. जॉब व व्यवसाय
इस वर्ष आप जॉब व व्यवसाय में उन्नति करेंगे। मार्च से नवम्बर के मध्य विदेश जाने का सुअवसर प्राप्त होगा। जून, जुलाई व अगस्त में पदोन्नति या जॉब चेंज के अवसर मिलेंगे। बैंकिंग, मीडिया व आईटी से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे।
3. लव लाइफ तथा दाम्पत्य जीवन
इस वर्ष 15 मार्च के बाद युवाओं को प्रेम में सफलता मिलेगी। विवाह के मार्ग प्रशस्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। जनवरी व अप्रैल का समय विवाद का हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति भी सितम्बर से फरवरी तक सावधान रहना होगा।
4. आर्थिक स्थिति
इस वर्ष आर्थिक प्रगति रहेगी। 15 जनवरी मकर संक्रांति के बाद धन प्राप्ति के सुखद संयोग बनेंगे। जमीन या मकान क्रय करेंगे। वाहन भी खरीद सकते हैं। इस वर्ष स्वर्ण तथा हीरे के आभूषण भी लेंगे। धन का व्यय अच्छे कार्यों में होता रहेगा।
5. शुभ समय
15 फरवरी से 15 जुलाई तक का समय बेहतर है। अक्टूबर का भी महीना बेहतर है। इस वर्ष मई के बाद का समय आर्थिक दृष्टि से बहुत श्रेयष्कर है।
6. उपाय
प्रतिदिन श्री सूक्त व विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ कीजिये। प्रत्येक बुधवार को श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित कीजिये। प्रत्येक बुधवार गाय को पालक या हरा चारा खिलाएं। मूंग का दान कीजिए। गरीबों में हरा वस्त्र दान करें।

