Numerology Number 4 Horoscope 2022: दान में छ‍िपा है समस्‍याओं का न‍िदान, इस मामले में रहें सावधान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2021, 12:03 AM IST

Numerology 2022 Number 4 Horoscope in Hindi (अंक ज्योतिष राशिफल 2022): अंक 4 का स्‍वामी ग्रह राहु होता है। 8 अंक का खास दोस्‍त माने जाने वाले इस अंक के ल‍िए साल की शुरुआत में स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या रहेगी। उड़द व तिल का दान फायदा देगा।

Numerology Number 4 Horoscope 2022: दान में छ‍िपा है समस्‍याओं का न‍िदान, इस मामले में रहें सावधान

Numerology Number 4 Horoscope 2022 (अंक ज्योतिष राशिफल 2022): अंक 04 का स्वामीग्रह राहु है। जिस जातक का जन्म किसी भी माह तथा वर्ष में 4, 13 या 22 को हुआ है वो अंक 04 के जन्मांक के प्रभाव में आएंगे। इस अंक के जातक तकनीकी तथा प्रबंधकीय फील्ड में बहुत सफल होते हैं। वे बहुत ही धार्मिक तथा आध्यात्मिक होते हैं। जिस भी कार्य को हाथ में लेते हैं, उसको अंजाम तक पहुंचा कर के ही मानते हैं। धार्मिक गुरु होते हैं। विद्यालयों के प्रबंधक होते हैं। राजनीति के लिए यह अंक बहुत अनुकूल है। बैंकिंग, मीडिया, सिविल सेवा तथा न्यायिक सेवा में उच्च पदों को प्राप्त करते हैं। शनि, शुक्र तथा बुध इसके परम मित्र है।अंक 08 इसका सबसे प्रिय मित्र अंक है। ऐसे जातक का शुभ रत्न गोमेद है। 

जन्‍मांक 4 का वार्ष‍िक अंकफल

1. स्वास्थ्य
स्वास्थ्य सुख में राहु तथा केतु थोड़ी परेशानी उत्पन्न कर सकता है। फरवरी तथा जून में हेल्थ के प्रति सचेत रहें। हड्डी तथा बीपी  की समस्या आ सकती है। शुगर तथा बीपी के मरीजों के लिए जनवरी,मई तथा नवम्बर का महीना कष्टप्रद है।

2. जॉब तथा व्यवसाय 
एम बी ए व तकनीकी फील्ड के छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। ऑफिस की तरफ से विदेश जाने का अवसर प्राप्त होगा। आई टी ,मीडिया तथा  मैनेजमेंट फील्ड के जातकों के लिए 15 मार्च के बाद का समय बहुत अनुकूल है। 16 मई से 15 नवम्बर के बीच पदोन्नति या जॉब चेंज के अवसर बन सकते हैं। फिल्म तथा टीवी इंडस्ट्री  से संबंधित जातक लाभान्वित होंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। श्री सूक्त का पाठ करते रहें।

3. लव लाइफ तथा दाम्पत्य जीवन
लव लाइफ सफल रहेगी।दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।जीवन साथी को फरवरी,अगस्त तथा नवम्बर में स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है।इस वर्ष प्रेम, विवाह का रूप लेगा,इसके लिए जनवरी से 15 फरवरी तथा फिर मई से जुलाई तक का समय अनुकूल है।आपके लव लाइफ के लिए जनवरी से मार्च तक का समय ठीक है।

4. आर्थिक स्थिति
यह वर्ष बहुत ही धन व सम्पदा देगा।वाहन व मकान क्रय करने का संयोग है। फरवरी, मई, जून तथा नवम्बर में बहुत बेहतर आर्थिक स्थिति रहेगी।

5. शुभ समय
15 फरवरी से 15 मई तक,सितम्बर तथा फिर दिसम्बर शुभ माह है।

6. उपाय
प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।बुधवार को भैरो पूजा करें।उड़द व तिल का दान करते रहें।बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

End of Article