Vastu Tips: तबीयत सुधारने वाली मेडिसिन से बिगड़ सकता है घर का वास्तु, ऐसी जगहों पर रखने से करें परहेज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 27, 2022, 04:52 PM IST

Medicine Vastu Tips: मेडिसिन का इस्तेमाल बीमारी या तबीयत ठीक करने के लिए किया जाता है। आमतौर पर सभी घरों में दवाइयां रहती है। अगर आप भी दवा खाते हैं तो खाने के बाद इन्हें उचित जगह पर रखें। क्योंकि इधर-उधर दवाइयां रखने से घर का वास्तु बिगड़ता है...

Vastu Tips: तबीयत सुधारने वाली मेडिसिन से बिगड़ सकता है घर का वास्तु, ऐसी जगहों पर रखने से करें परहेज

Vastu Tips For Medicine: किसी व्यक्ति की सबसे बड़ी संपत्ति उसकी सेहत होती है। आज के समय में वही व्यक्ति धनी से जो सेहत से स्वस्थ और तंदरुस्त है। इसलिए हर किसी को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। जब किसी व्यक्ति की तबीयत बिगड़ती तो हम उसे फौरन इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाते हैं। डॉक्टर रोगी का इलाज करते हैं और बीमारी से संबंधित दवाइयां देते हैं। दवा लेने के बाद तबीयत में सुधार होता है। लेकिन तबीयत ठीक होने के बाद अगर आप दवाओं को इधर-उधर रख देते हैं तो आप फिर से बीमारियों से घिर सकते हैं। जी हां, दवाओं को उचित जगह ना रखने को वास्तु शास्त्र के अनुसार सही नहीं माना जाता है। इससे घर का वास्तु बिगड़ता है।

दरअसल स्वास्थ्य बिगड़ने के कई कारणों में एक कारण वास्तु दोष भी होता है। घर का वास्तु अगर सही नहीं रहेगा तो व्यक्ति हमेशा बीमारियों से घिरा रहेगा और कभी इससे उबर नहीं पाएगा। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो लंबे समय से किसी बीमारी से ग्रसित होते हैं। तमाम इलाज और दवाओं के बाद भी वे स्वस्थ्य नहीं हो पाते। ये वास्तु दोष के कारण होता है।  

घर के इन जगहों पर भूलकर भी न रखें दवाइयां

  • घर का ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व दिशा में कभी भी दवा या दवाओं का डब्बा ना रखें। वास्तु के अनुसार ये दिशा स्वास्थ्य के लिए सही नहीं मानी जाती है।
  • दक्षिण और दक्षिण पूर्व दिशा भी स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए इन दिशाओं में भी दवा नहीं रखनी चाहिए।  
  • भूलकर भी रसोई घर में दवाईयां न रखें। वास्तु के अनुसार रसोई घर में दवा रखने से स्वास्थ पर नेगेटिव प्रभाव पडता है और रोगी जल्द स्वस्थ नहीं हो पाता।
  • ज्यादातर लोग दवा खाते हैं और मेज या टेबल पर रख देते हैं, जोकि वास्तु के अनुसार सही नहीं माना जाता।

वास्तु के अनुसार अगर दवाओं को उत्तरी ईशान कोण में रखा जाए तो इससे व्यक्ति को फायदा मिलता है और रोगी की तबीयत में जल्द सुधार आता है। साथ ही अगर आप घर पर फर्स्टएड बॉक्स भी रखते हैं तो इसी दिशा में रखना उचित होगा।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

End of Article