Navratri 2022 Maa Durga Aarti: 'जय अम्बे गौरी, मैय्या जय श्यामा गौरी' मां दुर्गा की पूजा करते समय पढ़ें आरती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 2, 2022, 12:01 PM IST

Navratri 2022 Maa Durga Aarti & Mantra Lyrics in Hindi (जय अम्बे गौरी, मैय्या जय श्यामा गौरी आरती): आज से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो गई है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए पूजा के दौरान मंत्रों का जाप और दुर्गा जी की आरती जरूर करें।

Navratri 2022 Maa Durga Aarti: 'जय अम्बे गौरी, मैय्या जय श्यामा गौरी' मां दुर्गा की पूजा करते समय पढ़ें आरती

Navratri 2022 Maa Durga Aarti & Mantra Lyrics in Hindi (जय अम्बे गौरी, मैय्या जय श्यामा गौरी आरती): आज से मां दुर्गा की आराधना का पर्व प्रारंभ हो गया है। आज यानी 02 अप्रेल को चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि है, इस दिन से चैत्र नवरात्रि का पर्व शुरू हो जाता है। मान्यताओं के अनुसार, चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। कहा जाता है कि जो भक्त सच्चे मन से मां शक्ति की पूजा करता है उस पर माता रानी की विशेष कृपा बरसती है। अगर आप भी चैत्र नवरात्रि का व्रत रख रहें है तो माता रानी को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि के नौ दिनों तक मंत्रों का जाप और दुर्गा जी की आरती जरूर करें। यहां देखें माता रानी के मंत्र और आरती। 

मां दुर्गा जी की आरती (Chaitra Navratri 2022 Maa Durga Ji Ki Aarti) 

जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी
तुमको निशिदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी।।
ओम जय अम्बे गौरी।।

मांग सिंदूर विराजत, टीको जगमद को।
उज्जवल से दो नैना चन्द्रवदन नीको।।
ओम जय अम्बे गौरी।।

कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै।
रक्तपुष्प गल माला, कण्ठन पर साजै।।
ओम जय अम्बे गौरी।।

केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्परधारी।
सुर-नर-मुनि-जन सेवत, तिनके दुखहारी।।
ओम जय अम्बे गौरी

कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती
कोटिक चन्द्र दिवाकर, सम राजत ज्योति।।
ओम जय अम्बे गौरी।

शुंभ निशुंभ बिदारे, महिषासुर घाती।
धूम्र विलोचन नैना, निशदिन मदमाती।।
ओम जय अम्बे गौरी।।

चण्ड-मुण्ड संहारे, शोणित बीज हरे।
मधु-कैटव दोउ मारे, सुर भयहीन करे।।
ओम जय अम्बे गौरी।।

ब्रम्हाणी, रुद्राणी, तुम कमला रानी।
आगम निगम बखानी, तुम शव पटरानी।।
ओम जय अम्बे गौरी।।

चौंसठ योगिनी मंगल गावत, नृत्य करत भैरों।
बाजत ताल मृदंगा, अरू बाजत डमरू।।
ओम जय अम्बे गौरी।।

तुम ही जग की माता, तुम ही भरता।
भक्तन की दुख हरता सुख संपत्ति करता।।
ओम जय अम्बे गौरी।।

भुजा चार अति शोभित, खडग खप्पर धारी।
मनवांछित फल पावत, सेवत नर नारी।।
ओम जय अम्बे गौरी।

कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती।
श्रीमालकेतु में राजत कोटि रतन ज्योति।।
ओम जय अम्बे गौरी।।

श्री अम्बेजी की आरती, जो कोई नर गावे।
कहत शिवानंद स्वामी, सुख संपति पावे।।
ओम जय अम्बे गौरी।।
जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी।


मां दुर्गा के मंत्र (Chaitra Navratri 2022 Maa Durga Ke Mantra)

1. सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।

शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।

2. ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

3. या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मीरूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

या देवी सर्वभूतेषु तुष्टिरूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

या देवी सर्वभूतेषु दयारूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

या देवी सर्वभूतेषु बुद्धिरूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

या देवी सर्वभूतेषु शांतिरूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

4. नवार्ण मंत्र 

ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै

माना जाता है कि मां दुर्गा के इन विशेष मंत्रों का जाप करने से भक्तों को यश, वैभव, सफलता, धन, ज्ञान, स्वास्थ्य आदि का वरदान मिलता है। नवरात्र के दौरान इन मंत्रों का जाप करना भक्तों के लिए लाभदायक बताया गया है। 

End of Article