Money Good Luck Sign: रास्ते पर नोट या सिक्का मिलना शुभ या अशुभ, जानें क्या है संकेत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 8, 2022, 11:05 PM IST

Sign For Money: सड़क पर अचानक पैसों के मिलने से आपकी खुशी जरूर हो सकती है। लेकिन इससे भविष्य में होने वाली घटनाओं के सकंते मिलते हैं, जोकि अच्छे या बुरे भी हो सकते हैं। तो क्या सड़क पर मिले सिक्के या नोट उठाना सही है? जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

Money Good Luck Sign: रास्ते पर नोट या सिक्का मिलना शुभ या अशुभ, जानें क्या है संकेत

Sign For Money Good Luck or Bad Luck: सड़क पर चलते हुए कई बार रास्ते पर नोट या सिक्के पड़े हुए दिखते हैं। अचानक पैसे मिलने पर लोग खुश हो जाते हैं और इसे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद समझ कर अपने पास रख लेते हैं। तो कुछ लोग इसे गरीब या जरूरतमंद को दान दे देते हैं। लेकिन पैसों का यूं अचानक से मिलना सामान्य बात नहीं होती है। बल्कि ये भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करता है। तो ऐसे में सवाल यह है कि सड़क पर मिले सिक्के या नोट का आखिर क्या करना चाहिए। क्या इन्हें सड़क पर ही छोड़ देना चाहिए या अपने पास रखना चाहिए। कुछ भी करने से पहले आप इस लेख को जरूर पढ़े। जानते हैं सड़क पर मिले पैसों से जुड़े शुभ या अशुभ संकेतों के बारे में।

सड़क पर मिले पैसों के ये होते हैं संकेत

  • सड़क पर अगर आपको सिक्का मिले तो यह शुभ फल की प्राप्ति की ओर संकेत देता है। इसका मतलब यह होता है कि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने वाला है और आपको कार्य में सफलता मिलने वाली है।
  • सिक्का का मिलना इस बात का भी संकेत देता है कि आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। क्योंकि सिक्के धातु के बने होते हैं और धातु के मिलने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।
  • अगर आपको सड़क पर नोट मिले तो यह भी शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब यह होता है कि आपके जीवन से जुड़ी परेशानियां खत्म होने वाली है। जिस व्यक्ति को सड़क पर नोट पड़ा मिलता है उस पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
  • यदि आप किसी जरूरी काम से घर से निकलते हैं और तभी आपको रास्ते पर पैसा पड़ा हुआ मिल जाए तो यह बहुत ही अच्छा संकेत माना जाता है। यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आप जिस काम से बाहर जा रहे हैं आपको उस कार्य में जरूर सफलता मिलेगी।
  • अगर आप ऑफिस या अपना काम पूरा करने के बाद वापस घर लौट रहे हों और तभी रास्ते पर पैसा मिल जाए तो यह आर्थिक लाभ होने का संकेत माना जाता है।
  • वहीं अगर आपको नोटे की गड्डी या पैसों से भरा हुआ पर्स मिले तो यह पैतृक संपति मिलने का संकेत होता है।

सड़क पर पैसा मिले तो क्या करना चाहिए

अगर आपको रास्ते पर बहुत बड़ी मात्रा में पैसा मिले तो इसे सबसे पहले उस व्यक्ति तक पहुंचाने की कोशिश करें, जिसका यह है। आप पर्स में व्यक्ति की आईडी या कोई फोन नंबर, पता वगैरह के माध्यम से उस व्यक्ति तक पर्स को पहुंचाने की कोशिश करें। या फिर आप उसी जगह पर खड़े होकर कुछ समय तक इंतजार करें। शायद वह व्यक्ति अपने पैसे ढूंढता हुआ वहां पहुंच जाए। अगर ऐसा नहीं होता तो आप किसी धार्मिक स्थल या गरीबों में इन पैसों को बांट दें। क्योंकि भगवान हर मोड़ पर आपकी ईमानदारी की परीक्षा लेते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें इसमें से कुछ पैसा आप अपने पास रख लें। इन पैसों को आप खर्च ना करें बल्कि इसे संभाल कर रखें, क्योंकि यह शुभ संकेत होता है।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

End of Article