Mahashivratri 2022 Date, Time: महाशिवरात्रि व्रत 2022 में कब है, देखें तिथ‍ि, मुहूर्त और इस द‍िन क्‍या न करें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2022, 09:01 AM IST

MahaShivratri Date in 2022, Mahashivratri vrat ke niyam (महाशिवरात्रि व्रत डेट 2022): इस साल महाशिवरात्रि व्रत 1 मार्च को रखा जाएगा। इस दिन भोलेनाथ के भक्त उनकी विशेष कृपा करते हैं। भोलेनाथ को आशुतोष के नाम से भी पुकारा जाता है।

Mahashivratri 2022 Date, Time: महाशिवरात्रि व्रत 2022 में कब है, देखें तिथ‍ि, मुहूर्त और इस द‍िन क्‍या न करें

Maha Shivratri 2022 Vrat Date, Time, Niyam in Hindi : महाशिवरात्रि का व्रत इस साल 1 मार्च को रखा जाएगा। इस दिन कैलाशपति की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। इस पूजा के दौरान कुछ भक्त ऐसी भी गलतियां कर बैठते हैं, जिसकी वजह से त्रिलोकीनाथ जल्द नाराज हो सकते हैं। यदि आप महाशिवरात्रि (Maha shivaratri 2022) के दिन भोलेनाथ की विशेष कृपा अपने ऊपर बनाएं रखना चाहते, तो इस दिन यहां बताएं गए कार्य भूलकर भी ना करें वरना भगवान शिव के दंड का सामना करना पड़ सकता है आपको।

Mahashivaratri 2022 Date and time in India, महाशिवरात्रि 2022 तिथि, पूजा मुहूर्त

  • महाशिवरात्रि 2022 - 1 मार्च 2022, मंगलवार
  • चतुर्दशी तिथि प्रारंभ – 1 मार्च 2022, 3:16 AM से
  • चतुर्दशी तिथि समापन – 2 मार्च 2022, बुधवार को 1 AM तक
  • व्रत का पारण – 2 मार्च 2022, बुधवार को सुबह 6:45 बजे

Mahashivaratri Vrat Rules, महाशिवरात्रि के दिन ना करने वाले काम

1. महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएंगे प्रसाद को कभी ग्रहण नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से दुर्भाग्य आपके मुंह के माध्यम से आपके अंदर प्रवेश कर सकता है।

2. शास्त्र के अनुसार शिवलिंग पर कभी भी तुलसी नहीं चढ़ाना चाहिए। भगवान शिव को चढ़ाने वाले पंचामृत में भी तुलसी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

3. महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर कभी भी चंपा या केतली के फूल नहीं चढ़ाने चाहिए। इसकी जगह आप भगवान शिव को धतूरा का फूल, बेलपत्र और भांग चढ़ाएं।

4. महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर हल्दी का जलाभिषेक ना करें। इस दिन आप शिवलिंग पर चंदन का तिलक लगाकर उनकी पूजा-अर्चना करें।

5. महाशिवरात्रि का व्रत रखने वाले लोगों को उस दिन चावल, दाल या गेहूं से बने हुए चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन आप फल, दूध या चाय का सेवन कर सकते हैं।

6. महाशिवरात्रि का व्रत रखने वाले लोग इस दिन फलहार बनाते समय तेल की बजाय घी का इस्तेमाल करें।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है। 

End of Article