Ganesh Puja: भगवान श्रीगणेश को सिर्फ मोदक ही नहीं बल्कि अतिप्रिय है ये 5 फल, बुधवार की पूजा में जरूर करें अर्पित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 2, 2022, 09:01 PM IST

Shri Ganesh Puja: भगवान श्रीगणेश की पूजा में उन्हें मोदक चढ़ाए जाते हैं। लेकिन इसी के साथ कुछ ऐसे फल भी होते हैं तो गणेश जी को अतिप्रिय होते हैं। इन फलों को चढ़ाने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं।

Ganesh Puja: भगवान श्रीगणेश को सिर्फ मोदक ही नहीं बल्कि अतिप्रिय है ये 5 फल, बुधवार की पूजा में जरूर करें अर्पित

Shri Ganesh Puja Fruits: सभी देवी-देवताओं में प्रथम पूजनीय भगवान श्रीगणेश की पूजा करना शुभ माना जाता है। हर मांगलिक कार्य में भगवान गणेश की पूजा सबसे पहले की जाती है। गणेशजी को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। क्योंकि इनकी पूजा करने से कुंडली के कई ग्रहदोष दूर होते हैं। बुधवार का दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित होता है। इसलिए इस दिन उनकी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और पूजा में भगवान को उनकी प्रिय चीजें अर्पित की जाती है। वैसे तो भगवान गणेश को मोदक अतिप्रिय होता है और उनकी सभी पूजा में मोदक जरूर चढ़ाए जाते हैं।

लेकिन केवल मोदक ही नहीं बल्कि कुछ ऐसे फल भी हैं जो भगवान गणेश को अतिप्रिय होते हैं। इन फलों को चढ़ाने से भगवान प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वे फल।

भगवान गणेश की पूजा में जरूर चढ़ाएं ये 5 फल, मिलेंगे ये फल

केला (Banana)

फल में भगवान गणेश को केला सबसे ज्यादा पसंद होता है। इसलिए गणेशजी को भोग लगाते समय केला जरूर अर्पित करें। भगवान गणेश को केला का भोग लगाने से रोग-दोष दूर होते हैं।

जामुन (Java Plum)

जामुन मौसमी फल होता है जोकि सावन के मौके पर पाया जाता है। यह फल गणेशजी को अतिप्रिय होता है। सिद्धी विनायक को बुधवार की पूजा में भोग के रूप में जामुन अर्पित करने और अगले दिन प्रसाद के रूप में उसका सेवन करना चाहिए।

बेल (bael)

बेल का फल भगवान शिवजी के साथ ही उनके पुत्र गणेशजी को भी प्रिय होता है। बुधवार की पूजा में गणेशजी को बेल का फल अर्पित करने से उनका शुभाषीश प्राप्त होता है।

अमरूद (Guava)

गणेशजी के प्रिय फलों में अमरूद भी एक है। भगवान गणेश की पूजा में अमरूद चढ़ाने से भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होता है और व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

सीताफल (Sugar apple)

सीताफल को शरीफा के नाम से भी जाना जाता है। जोकि कार्तिक के माह के आसपास मिलता है। सीताफल गणपति को प्रिय होता है। इसलिए उनकी पूजा में इल फल का भोग अवश्य लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article