Chanakya Neeti: बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के रिश्‍ते में कभी न शेयर करें ये बातें, रिश्‍ता हो सकता है खत्‍म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 23, 2022, 12:05 PM IST

Chanakya Neeti in Hindi: नीति शास्त्र में जीवन के हर पहलू के बारे में बताया गया है। चाणक्य की इन नीतियों के जरिए कोई भी इंसान अपने जीवन को बेहतरीन बना सकता है। आचार्य चाणक्‍य ने इसमें प्रेम के रिश्‍ते के बारे में कई अहम बातें बताई हैं।

Chanakya Neeti: बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के रिश्‍ते में कभी न शेयर करें ये बातें, रिश्‍ता हो सकता है खत्‍म
Photo Credit: Representative Image

Chanakya Neeti in Hindi: आचार्य चाणक्य के नीति शास्त्र में जीवन के हर पहलू के बारे में बताया गया है। चाणक्य की इन नीतियों के जरिए कोई भी इंसान अपने जीवन को बेहतरीन बना सकता है। सदियों पहले बताई गई ये नीतियां इतनी कारगर है कि आज भी व्यक्ति को किसी भी परेशानी या मुसीबत से निकलाने में मदद करती हैं। आचार्य चाणक्य ने इसमें मनुष्य के जन्म, कार्य, विवाह, सफलता, धन, वैभव सहित तमाम बातों के बारे में उपाय बताए हैं। इसमें चाणक्य ने विवाह से पहले लड़के और लड़की के प्रेम संबंध को लेकर भी कई बाते बताई हैं। उन्‍होंने इस रिश्‍ते को बहुत नाजुक बताते हुए कहा कि इस रिश्‍ते में कुछ बातों को एक दूसरे के साथ साझां नहीं करना चाहिए, नहीं तो रिश्‍ता टूट भी सकता है।

धन की न करें बात

आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि धन से जुड़ी बातें सदेव गुप्त रखनी चाहिए, खास कर ऐसे रिश्‍ते में। अगर इस रिश्‍ते में आपने अपनी आय के बारे में बता दिया तो हो सकता है कि आपकी कम आय देखकर आपका पार्टनर आपको छोड़ कर चला जाए। इसलिए शादी से पहले कभी अपने धन की चर्चा न करें।

परिवारिक बुराई से बचें

आचार्य चाणक्‍य के अनुसार इस रिश्‍ते में कभी भी एक दूसरे के सामने परिवार की बुराई नहीं करनी चाहिए। क्योंकि आगे चलकर यह एक दूसरे को नीचा दिखाने या झगड़ा करने का कारण बन सकता है। परिवारिक बुराई से खुद को दूर ही रखें।

आंख मूंदकर भरोसा न करें

आचार्य के अनुसार कभी भी किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए। जो लोग ऐसा करते हैं वे अपने जीवन में सबसे ज्यादा धोखा खाते हैं। इसलिए एक दूसरे पर बहुत सोच समझकर कर ही विश्वास करें।

स्वयं का दुख न शेयर करें

आचार्य के अनुसार इस रिश्‍ते में अपना दुःख भूलकर भी शेयर नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह प्रेम का बंधन होता है, ऐसे में अगर आप मिलने के बाद अपने दुखों का रोना लेकर बैठेंगे तो आपका पार्टनर पहले तो आपसे सहानुभूति दिखाएंगे, लेकिन फिर धीरे धीरे दूर होने लगेगा।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article