Vastu Tips: घर में भूलकर भी किए ये काम तो होगी धन हानि, जानें किन उपायों से होगी धनवर्षा- बढ़ेगी सुख शांंति

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2022, 09:14 AM IST

Vastu Labh for House: अक्सर वास्तु शास्त्र की जानकारी नहीं होने पर हम घर में रखी वस्तुओं को इधर-उधर रख देते हैं, जिससे हमारा नुकसान होता है। वास्तु शास्त्र की जानकारी नहीं होने से अनजाने में कई वस्तुओं के इधर-उधर रखने से ग्रह नक्षत्र का दोष लगता है, जिससे धन की हानि होती है साथ ही परिवार की सुख शांति भी समाप्त होती है।

Vastu Tips: घर में भूलकर भी किए ये काम तो होगी धन हानि, जानें किन उपायों से होगी धनवर्षा- बढ़ेगी सुख शांंति

Tips for Vastu Labh: वास्तु शास्त्र के अनुसार नियमों का सही पालन कर हम अपने घर की सुख समृद्धि को बनाए रख सकते हैं। वास्तुशास्त्र की उचित जानकारी नहीं होने के चलते हम अपने घर में वस्तुओं को इधर-उधर रख देते हैं जिनके चलते हमें आर्थिक नुकसान होता है। परिवार के सभी सदस्य आर्थिक समस्या से जूझ रहे होते हैं, तो वही परिवार में स्वास्थ्य को लेकर भी अक्सर चिंता बनी रहती है। घर में खुशहाली का माहौल नहीं रहता। लोग हमेशा परेशान रहते हैं। घर के सभी सदस्य कहीं ना कहीं विभिन्न परेशानियों से जूझ रहे होते हैं। ऐसे में वास्तुशास्त्र का सही ज्ञान होने से हम घर में वस्तुओं को सही स्थान पर रखकर इन तमाम परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए बस हमें वास्तुशास्त्र का सही ज्ञान रखना होगा। इससे हमारे घर परिवार की खुशहाली बनी रहेगी। सुख-समृद्धि और धन संपदा वैभव बना रहेगा।

घर के कमरों व दीवारों पर न पुतवाएँ ये रंग

वास्तु शास्त्र को ना मानने वाले लोग या जानकारी के अभाव में लोग अपने घरों को डार्क कलर से पेंट करवा देते हैं। जिसके चलते उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की दीवारों को कभी भी डार्क कलर से पेंट नहीं करवाना चाहिए। घर की दीवारों को हल्के रंग में ही रंगवाए। घर की दीवारों को हमेशा लाइट कलर से ही पेंट कराएं।

मुख्य द्वार को इन रंगों से पेंट करवाने से बचें
अक्सर फैशन के चलते लोग अपने मुख्य द्वार को किसी भी रंग से रंगवा देते हैं, जिसके चलते उन्हें नकारात्मक परिणाम झेलने पड़ते हैं। घर के मुख्य द्वार को कभी भी लाल, काला और ग्रे कलर कराने से बचना चाहिए। मुख्य द्वार को इन रंगो से पेंट कराने पर आर्थिक क्षति होती है। 

कांटेदार पौधों के रोपण से बचें

पेड़ पौधे और बागवानी का शौक रखने वाले लोग अक्सर जानकारी के अभाव में फैशन के चलते कैक्टस या हाइब्रिड बांस के पौधे भी लगा देते है। इसके अलावा नींबू, बेर आदि का भी पेड़ लगाते हैं। घर में किसी भी प्रकार का कांटेदार पौधा या कांटेदार वस्तु रखने से बचें। इसकी जगह आप घर में तुलसी का पौधा या मनी प्लांट का पौधा लगा सकते हैं। इन पौधों से व्यक्ति व घर पर सकारात्मक ऊर्जा प्रभाव पड़ता है। 

तिजोरी के पास कभी भी ना रखें झाड़ू

घर, दुकान या मकान में अक्सर लोग झाड़ू लगाने के बाद उसे किसी भी जगह रख देते हैं। जानकारी ना होने के चलते ऐसा लोग करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि जिस भी जगह आप अपने धन का संग्रह करते हैं, ऐसी जगह के आसपास झाड़ू नहीं रखना चाहिए। इससे धन में हानि होती है, इससे आर्थिक क्षति होती है। इसके अलावा झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। झाड़ू हमेशा जमीन पर लिटा कर ही रखनी चाहिए। किसी दीवार के सहारे खड़ा करके कभी भी झाडू ना रखें। इससे धन की हानि होती है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article