Vastu Tips for House: घर लेते समय इन 10 बातों का रखें ध्‍यान, वास्‍तु के अनुसार ऐसा आश‍ियाना नहीं होता शुभ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 28, 2021, 01:17 PM IST

नया घर लेने की सोच रहे हैं तो इन 10 बातों पर जरूर गौर करें। वास्‍तु के अनुसार रहने की जगह के आसपास इन चीजों का होना शुभ नहीं माना जाता है।

Vastu Tips for House: घर लेते समय इन 10 बातों का रखें ध्‍यान, वास्‍तु के अनुसार ऐसा आश‍ियाना नहीं होता शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार जगह जहां हम रहते हैं, वह हमारे भविष्य को तय करता है। यदि आप घर लेने वाले हैं या लेने की सोच रहे हैं, तो वास्‍तु के इन न‍ियमों पर जरूर गौर कर लें। घर के पास कुछ चीजों का होना नकारात्‍मक प्रभाव लेकर आता है। जहां शोर ज्‍यादा आता हो, वहां भी घर नहीं लेना चाह‍िए। इससे मानस‍िक शांति प्रभाव‍ित होती है और परिवार में भी अनबन की संभावना बढ़ जाती है। 

जानें वास्‍तु के अनुसार कहां नहीं लेना चाह‍िए घर 

1.  मदिरालय की जगह भूलकर ना ले घर 
वास्तु के अनुसार मदिरालय वाली जगहों पर नकारात्मक किस्म के लोग आते जाते हैं। ऐसी जगह पर घर लेने से व्यक्ति के ऊपर हमेशा संकट के बादल मंडराते रह सकते हैं।

2. जुआघर के पास भूलकर भी ना रहें 
वास्तुशास्त्र के अनुसार जुआघर जैसी जगहों पर अच्छे लोगों का आना-जाना नहीं होता हैं। वैसे ही जगह पर घर लेने या रहने से जीवन पर खराब प्रभाव पड़ सकता है।

3. नॉनवेज बेचने वाली जगहों के पास न हो घर 
यदि आप नॉनवेज मिलने वाली जगह पर घर लेने की सोच रहे है या रहते है, तो तुरंत वहां से हट जाए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसी जगह बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।

4. शोर वाली जगहें नहीं हैं सही 
यदि आप शोर वाली जगह पर रह रहे है या घर लेने वाली है, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार वैसी जगह पर भूलकर भी ना रहे। ऐसी जगह आपको भविष्य में परेशानी में डाल सकती है।

5.  संगीतशाला जैसी जगहों के पास न रहें 
वास्तु के अनुसार संगीत सिखाने वाली जगहों पर अक्सर शोरगुल होते रहता है। वैसी जगह आपको भविष्य में परेशान कर सकती है।

6. डांस क्लास वाली जगहों से दूर 
वास्तु के अनुसार नृत्य सिखाने वाली जगहों पर हमेशा शोरगुल होते रहते हैं। ऐसी जगह पर रहने से आप मानसिक तौर से बीमार हो सकते है।

7. घर के पास भूलकर ना लगाएं पेड़
घर के पास पेड़ पौधे बहुत लगे से घर खराब हो सकता है। वास्तु के अनुसार कई तरह के पेड़ नकारात्मक उर्जा भी उत्पन्न करते हैं जो आपके जीवन को प्रभाव कर सकते हैं। 

8. अनावश्यक खंभों वाली जगह पर भूलकर ना रहें
वास्तु के अनुसार ऐसी जगहों पर रहने से जीवन में तरक्की रुकती है। 

9. नाले वाली जगहों के पास न रहें 
यदि आपके घर के सामने गंदा नाला हो, तो उसे ढकवा दे या जगह बदल दे। वैसे ही जगहों नकारात्मक का भाव उत्पन्न करती है।

10. मंदिर के पास ना लें घर
वास्तु के अनुसार मंदिर के एकदम पास घर होना शुभ नहीं होता है।  

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है। 

End of Article